Betul News: स्वच्छता निरीक्षक को बैठक से बाहर कर बुरी तरह घिरे सभापति, सीएमओ समेत नगरपालिका कर्मचारी संघ और संगठन विरोध में सडक़ पर उतरे, कलेक्टर से बोले- तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो कामकाज होगा ठप

Betul News: The chairman, municipal employees union and organizations including CMO, took out the sanitary inspector from the meeting and took to the road in protest, said to the collector - if there is no action in three days, the work will come to a standstill

Betul News: पानी की टंकी का वॉल्व खराब होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, तीन वार्डो में नहीं हो सकी पानी की सप्लाईBetul News: (बैतूल)। नगरपालिका की पीआईसी की बैठक में सोमवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच लोक निर्माण विभाग के सभापति विकास प्रधान द्वारा स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनोलिया को बैठक से धक्का देकर बाहर करने का मामला तूल पकड़ गया है। कल ही सीएमओ समेत नगरपालिका कर्मचारी संघ बैतूल और मप्र नगर निगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ ने नगरपालिका अध्यक्ष और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा था। मंगलवार को कर्मचारी संगठन नगरपालिका से कलेक्ट्रेट तक सडक़ पर उतरकर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने फिर चेतावनी दी है कि यदि पार्षद पर कार्रवाई नहीं हुई तो तीन दिन बाद पूरे कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर सभापति विकास प्रधान ने स्वच्छता निरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की से इंकार करते हुए कहा है कि वे पार्षदों को सहयोग नहीं करते हैं। उनका आचरण ठीक नहीं है।

पीआईसी की सोमवार को आहूत बैठक में कुल 183 एजेंडे रखे गए। दोपहर 3.15 बजे अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर की मौजूदगी में बैठक की शुरुआत हुई थी। करीब 5 बजे तक बैठक में सारे मुद्दों पर सहमति बनते जा रही थी। इसी बीच अचानक लोक निर्माण विभाग के सभापति और जवाहर वार्ड के पार्षद विकास प्रधान एवं स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनोलिया के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर और सीएमओ अक्षत बुंदेला की उपस्थिति में मामला तूल पकडऩे के बाद प्रधान ने स्वच्छता निरीक्षक को बैठक से बाहर करने की हिदायत दे दी। जब वे खुद नहीं गए तो उन्हें धक्का देते हुए बाहर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभापति द्वारा अपमानित कर बैठक से बाहर करने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। इसी बीच सीएमओ और सारे अधिकारी बैठक से बाहर आ गए और अघोषित रूप से बैठक का बहिष्कार कर दिया। यही वजह थी कि 183 में से केवल 129 एजेंडों पर ही चर्चा हो पाई। 54 एजेंडे बैठक का बहिष्कार करने से तय नहीं हुए।

कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

इस घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ बैतूल और मप्र नगर पालिका- नगर निगम कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताते हुए सभापति के आचारण पर सवाल उठाए हैं। कर्मचारियों ने कल के बाद मंगलवार को भी सडक़ पर उतरकर नगरपालिका से कलेक्ट्रेट तक पैदल आकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ के समक्ष सभापति विकास प्रधान द्वारा स्वच्छता निरीक्षक को धक्का देकर बाहर कर दिया। उनके द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा अध्यक्ष को कहा गया कि मैं रहूंगा या स्वच्छता निरीक्षक रहेंगे। ज्ञापन में बताया कि 17 अप्रैल को परिषद के सम्मेलन में भी प्रधान द्वारा स्वच्छता निरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में को बताया कि यदि पार्षद पर न्याय संगत कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

रो-रो कर सुनाया दुखड़ा

इस पूरे मामले में स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनोलिया काफी आहत है। सभापति द्वारा उन्हें लगातार टारगेट करने से वे भयभीत है। कल सबके सामने अपमानित करने के बाद वे नपा अध्यक्ष के कमरे से बाहर आकर काफी देर तक रोते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने रो-रो कर सभापति द्वारा अपमानित करने और धक्का देकर बाहर निकालने की जानकारी दी। इससे कर्मचारियों में रोष पनप गया। धनेलिया के मुताबिक पहले भी उनके साथ पार्षद द्वारा अभद्रता की गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर, नपा अध्यक्ष और सीएमओ को पत्र लिखकर सभापति के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में कहा कि यदि उनके या परिवार के साथ अप्रिय घटना होती है तो इसके जिम्मेदार भी सभापति विकास प्रधान होंगे।

सीएमओ समेत कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

अब तक कर्मचारी संगठनों द्वारा ऐसे मामलों में मोर्चा खोला जाता है, लेकिन इस बार सभापति विकास प्रधान द्वारा स्वच्छता निरीक्षक से की गई अभद्रता के बाद खुद सीएमओ और ईई, एई समेत सभी मैदान में उतर गए हैं। ज्ञापन में भी सीएमओ अक्षत बुंदेला, ईई महेशचंद्र अग्रवाल, एई नीरज धुर्वेे, स्वच्छता निरीक्षक अखिल नीलकंठ राय, कर्मचारी नेता मदन विनोदकर, रमेश पांसे ने भी अपने भी हस्ताक्षकर कर पार्षद के रवैए पर नाराजगी जताई। सीएमओ ने एक पत्र अध्यक्ष को लिखकर स्वच्छता निरीक्षक के साथ की गई अभद्रता पर सभापति विकास प्रधान के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी संगठनों के हड़ताल पर जाने की बात कही है।

इनका कहना…

सभापति द्वारा स्वच्छता निरीक्षक से की गई अभद्रता को लेकर हमने नपा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इस तरह का रवैया गलत है। सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में सारे मामले को सुलझाया जा सकता था, लेकिन सभापति अक्सर आवेश में आकर अभद्रता कर रहे हैं।

अक्षत बुंदेला, सीएमओ नपा बैतूल

– मेरे द्वारा स्वच्छता निरीक्षक से कोई अभद्रता नहीं की गई। उनके द्वारा पार्षदों को तवज्जों नहीं दी जाती है। यदि एक ही कर्मचारी की बार-बार शिकायत आए तो आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

विकास प्रधान, सभापति लोक निर्माण शाखा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button