Betul Accident News: सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत: बैतूल-इंदौर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी थी टक्कर, परीक्षा देने पांढुरना से आई थी बैतूल
Betul Accident News: Female constable died in a road accident: An unknown vehicle hit the car on the Betul-Indore highway,

Betul Accident News: (बैतूल)। पांढुरना जिले के बढ़ चिचोली में तैनात महिला आरक्षक की शुक्रवार रात बैतूल-इंदौर हाईवे पर हादसे में मौत हो गई है। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है।

खेड़ी सावलीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने बताया कि पडूर्णा जिले के बड़चिचोली थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत महिला आरक्षक सीमा मरकाम अपनी निजी कार से बैतूल से चिचोली की ओर जा रही थी जिसे अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।पुलिस ने शुक्रवार रात ही शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है।आरक्षक सीमा मरकाम की ससुराल झारकुंड की हैं और वर्ष मई शादी हुई थी । मृतक सीमा मरकाम का मायका सालीमेट गांव का है और पति सेना में पदस्थ है।





