Betul News : सदर में बनेगा रेलवे का अंडरब्रिज, ट्रेनों का स्टापेज भी संभव

Betul News: Railway underbridge will be built in Sadar, stoppage of trains also possible

मुंबई रेलवे के जीएम बैतूल पहुंचे, सांसद और विधायक ने भी रखी मांग

Betul News : (बैतूल)। रेलवे बोर्ड मुम्बई जनरल मैनेजर आरके यादव ने गुरुवार 11.30 बजे बैतूल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री यादव ने स्टेशन पर व्यवस्थाओं को लेकर स्टेशन प्रबंधन की सराहना की। इधर जीएम के आने की सूचना मिलने पर रेल सलाहकार समिति के सदस्य दीपू दीपक सलूजा ने जी एम से विशेष मुलाकात की और रेल सुविधाओं सहित कई समस्याओं से जी एम आर के यादव को अवगत कराया। जिसके बाद जी एम ने समस्याओं के समाधान का उन्हें आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान जीएम आर के यादव के साथ डीआरएम नागपुर तुषारकांत पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे

अंडर ब्रिज, मालगोदाम की बताई समस्या

रेलवे जीएम के आगमन को लेकर सांसद दुर्गादास उईके ,विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं विधायक गंगा बाई उईके द्वारा उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु रेल सलाहकार समिति सदस्य दीपक दीपू सलूजा को उनसे चर्चा हेतु भेजा गया था। श्री सलूजा ने बताया कि उन्होंने प्रमुख रूप से सदर स्थित रेलवे अंडरब्रिज को लेकर चर्चा की जिसमें जीएम ने 3.5 मीटर के अंडरब्रिज का सर्वे पूर्ण कर स्टीमेट बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही रेल माल गोदाम का कार्य शीघ्र शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा ट्रेनों के परिचालन और स्टॉपेज के लिए पुरज़ोर तरीके से मांग उठाई गई।

इसमें काछीगुड़ा एक्सप्रेस को आमला तक बढ़ाने, पवित्र नगरी मुलताई में अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस, बैतूल स्टेशन पर भगत की कोठी एक्सप्रेस, रामेश्वरम अयोध्या एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस,- मदुरे देहरादून एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर अमरावती जबलपुर का स्टॉपेज और बरबतपुर एवं ढोढ़रामऊ स्टेशन पर पूर्व की भांति पेंचवली एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिए जाने की मांग की गई। साथ ही दादाधाम एक्सप्रेस को पुन: प्रारंभ करने की मांग जीएम के सामने रखी। जीएम यादव ने बताया कि अमृत स्टेशन हेतु टेंडर हो गए हैं, कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। अंत में श्री सलूजा द्वारा सभी बैतूल वासियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से बैतूल में वंदे भारत के स्टॉपेज के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उईके के निज सहायक ओम अड़ाऊ, ब्रज आशीष पांडे, विवेक जवाहर शुक्ला उपस्थित थे।

व्यवस्थाओं को लेकर मिली सराहना

स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल ने बताया कि श्री यादव ने प्लेटफार्म नम्बर 1 सहित बुकिंग ऑफिस, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं के साथ साथ साफ सफाई पर ज्यादा गौर किया। जिसके बाद उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए स्टाफ की सराहना भी की।

घोड़ाडोंगरी स्टेशन का किया निरीक्षण

घोड़ाडोंगरी मध्य रेल मुंबई के जीएम आर के यादव ने गुरुवार को ने घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मध्य रेल मुंबई के जीएम आरके यादव स्पेशल ट्रेन से घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे यहां पर उन्होंने प्लेटफार्म बुकिंग ऑफिस स्टेशन प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया इसके साथ उन्होंने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर कर्मचारियों के आवास की स्थिति देखी। एवं कर्मचारियों के परिवारों से चर्चा की। इसके साथ ही घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया इस दौरान ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण करने के बाद जीएम स्पेशल ट्रेन से बैतूल की ओर रवाना हो गए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button