Betul News : मुख्यमंत्री अधोसंरचना की सड़क से उखड़ गई भ्रष्टाचार की परत

Betul News: Layer of corruption uprooted from Chief Minister's infrastructure road

  • कायाकल्प अभियान के तहत महज 4 महीने पहले ही शहर में हुआ था सड़कों का निर्माण

  • साइट विजिट के बाद भी मानक की अनदेखी, करोड़ों रुपए की गड़बड़ी की आशंका

Betul News : (बैतूल)। शिवराज सरकार में जीरो टॉलरेंस की बात कही जा रही है, लेकिन बैतूल नगर पालिका क्षेत्र में भ्रष्टाचार हर तरफ दिख रहा है। सड़कों के कायाकल्प के नाम पर विगत चार माह पूर्व शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बैतूल नगर पालिका द्वारा बनाई गयी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गईं सड़कों की खस्ता हालत ने बयां कर दिया है कि इनके निर्माण में किस कदर भ्रष्टाचार हुआ है। पहली ही बारिश में शहर की सड़कों से भ्रष्टाचार की परत उखड़ने लगी है। घटिया सड़क निर्माण का ये कोई नया मामला नहीं है।  पूर्व में भी सड़क निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

अफसर और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार का सिंडीकेट जीरो टांलरेंस वाली सरकार में हावी है। दरअसल सड़क का निर्माण लोक निर्माण के द्वारा कराई गई। सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मिट्टी के ऊपर ही सड़क डाल दी। सड़क में मानकों को ताक पर रखकर भ्रष्टचार को अंजाम दिया गया है। सड़कों की आड़ में अफसर और ठेकेदार सरकारी पैसे को लूटने में लगे हैं। जिस सड़क का सपना शहर वासी कई सालों से देख रहे थे वो बनते ही उखड़ने लगी।

4 करोड़ की लागत से हुआ था सड़कों का कायाकल्प

4 माह पूर्व लगभग 4 करोड़ की लागत से शहर में गुरुद्वारा रोड, जेएच कॉलेज चौक से गंज मस्जिद चौक तक और दादाजी की कुटी से हमलापुर चौक तक दो सड़कें मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत स्वीकृत हुई थीं। दादाजी की कुटी से हमलापुर चौक तक सड़क निर्माण के बाद अब कॉलेज चौक से गंज मस्जिद चौक तक डिवाइडर सड़क का काम नगर पालिका ने किया था।

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के चलते सड़क निर्माण शुरू की गए थे। नगरीय क्षेत्र में सड़कों के टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार काम नहीं कर रहा था। नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर द्वारा सख्ती दिखाने के बाद गंज की सड़क के अलावा मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान की सड़कों के काम भी तेज गति से किया गया था, जितनी तेज गति से कार्य हुआ उतनी ही तेज गति से सड़क की दुर्दशा भी हो गई है।

ठेकेदार और अफसरों पर नहीं हो रही कार्रवाई

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद भी विभाग के अफसरों ने भ्रष्ट ठेकेदार पर ना तो कोई एफआईआर कराई, न ही फर्म को ब्लैकलिस्ट किया है। सड़क की आड़ में भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाला ठेकेदार अफसरों की सरपरस्ती में फल फूल रहा है। करोड़ो की लागत से बन रही सड़क बनते ही उखड़े लगी। उधर, अफसर बारिश के बाद ठीक कराने का दावा कर रहे हैं, अफसर सड़क निर्माण की आड़ में किस कदर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। उसकी तस्वीर साफ तौर पर देखी जा सकती है।

नगर पालिका ने नहीं किए गड्ढे भरने के प्रयास

बारिश में शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं आगामी 19 सितंबर से गणेश उत्सव प्रारंभ हो रहे हैं वाहनों से प्रतिमाओं को लाने ले जाने का दौरा शुरू हो रहा है। ऐसे में गड्ढे युक्त सड़क के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बारिश के कारण ठेकेदारों से काम नहीं करवाया जा रहा, बारिश के बाद काम करने की बात कही जा रही है। जर्जर सड़क के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो जाएगी क्योंकि बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बड़ी मूर्तियां बड़े वाहनों में जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। गड्ढे भरने के भी प्रयास नगर पालिका ने नहीं किए है। गणेश भक्तों ने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है।

इनका कहना..
सब इंजीनियर को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। कल तक प्रमुख मार्ग पर निकल आए गड्ढों को भर दिया जाएगा, ताकि गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button