Betul News: Video: लोहिया वार्ड में राम रूप में विराजे श्रीगणेश बने आकर्षण का केंद्र

Betul News: Video: Lord Ganesha seated in the form of Ram became the center of attraction in Lohia Ward.

40 फीट ऊंचे मंदिर में स्थापित झांकी को देखने हर दिन पहुंच रहे सैकड़ों लोग

Betul News: बैतूल। नगर के नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल लोहिया वार्ड द्वारा लगातार 35 वें वर्ष गणेश उत्सव का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार मंडल के कार्यकर्ताओं ने 15 फीट ऊंचे अयोध्या में विराजे भगवान श्रीराम की प्रतिरूप भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की है। इस प्रतिमा को स्थापित करने के पूर्व मंडल द्वारा सारणी के कुशल कलाकार बबलू खान एवं साथियों द्वारा 10 दिन पहले से भगवान श्रीगणेश का विशाल मंदिर तैयार किया गया है। इस मंदिर में अयोध्यावासी राम के रूप में विराजी गणेश प्रतिमा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी है।

Betul News: Video: लोहिया वार्ड में राम रूप में विराजे श्रीगणेश बने आकर्षण का केंद्र

मंडल समिति के संरक्षण दीपक शर्मा और अध्यक्ष नंदू मामा ने बताया कि गणेश मंडल द्वारा हर वर्ष परिपाटी के अनुसार चित्ताकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार जो प्रतिमा स्थापित की गई है, वह अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में विराजे भगवान राम सबके आदर्श है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अयोध्यावासी राम के रूप में श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। यह प्रतिमा खंजनपुर के उम्दा मूर्तिकार आशीष प्रजापति ने एक माह में तैयार की है।

मंडल के उपाध्यक्ष हर्ष मालवीय ने बताया कि राम रूप में विराजे श्रीगणेश की झांकी तैयार करने के लिए सारणी के कलाकारों ने दस दिन का समय लिया। इसके लिए 80 हजार रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि 40 फीट ऊंचे मंदिर में विशाल घंटा भी लगाया गया है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए इस घंटे को बजाते हैं। समिति के संतोष सोनपुरे और अन्य ने बताया कि शाम ढहलने के बाद नयनाभिराम प्रतिमा के दर्शन करने के लिए न सिर्फ शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के शैलेंद्र चरडे, विनोद राठौर, देवेंद्र साहू, जयराम भाऊ समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम रूप में विराजे श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा और आकर्षक झांकी के दर्शन करने का आग्रह किया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button