Betul Politics : भाजपा से टिकट की दावेदारी कर घिरे कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष

Betul Politics: District President of Kunbi community surrounded by claiming ticket from BJP

गत चुनाव में सपाक्स उम्मीदवार का कर रहे थे प्रचार, कांग्रेसियों से नजदीकी के पोस्टर भी हो रहे वायरल

Betul Politics : (बैतूल)। जिला मुख्यालय की विधानसभा से भाजपा से टिकट मांगकर घिरे कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश महस्की की परेशानी कम नहीं हो रही है। पिछले दो दिनों से वे अपने ही समाज के लोगों के निशाने पर आ गए है। समाज के एक ग्रुप में उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच समाज के ही लोग उनका जमकर विरोध कर रहे हैं।

अब गत चुनाव में सपाक्स के उम्मीदवार का प्रचार-प्रसार करने और कांग्रेस नेताओं के साथ फ्लैक्स पर उनकी फोटो को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सपाक्स और कांग्रेसियों से नजदीकी रखने वाले संगठन के लोगों को लिए बिना खुद ही दावेदारी करने तथाकथित भाजपा नेताओं के साथ भोपाल जा पहुंचे, इससे उनके खिलाफ जमकर मोर्चा खोल लिया गया है।

भाजपा से बैतूल विधानसभा में अब तक कई उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं। ऊपर से खबर आ रही है कि दस दिनों में बैतूल समेत करीब आधा सैकड़ा उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएंगे। जानकार सूत्रों ने बताया कि बैतूल से पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल की टिकट तय है। इसी तरह आमला से डॉ. योगेश पंडाग्रे का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। घोड़ाडोंगरी में मंगल सिंह के नाम पर मोहर लग सकती है, लेकिन यहां पर कुछ हद तक राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा उइके मंगल की राह में रोड़ा बन रही है।

हालांकि बैतूल और आमला में तस्वीर साफ हो चुकी है, लेकिन बैतूल में उम्मीदवारी को लेकर अभी तक कुछ दावेदार लगातार लाबिंग किए हुए हैं। तीन दिन पहले जिस तरह भाजपा के एक असंतुष्ट गुट के साथ कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश महस्की ने भोपाल जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की थी, यह अपने आप में चर्चा का केंद्र बन गया। कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष ने आनन फानन में भोपाल जाकर टिकट की दावेदारी तो कर दी, लेकिन समाज के लोगों से राय लिए बिना एकला चलो की राह ने उन्हें विवाद का केंद्र बना दिया है।

पहले गु्रप पर घिरे

सूत्र बताते हैं कि कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष के अलावा वे सपाक्स से भी जुड़े हुए हैं। कुन्बी समाज के लोगों ने उन्हें एक ग्रुप पर दो दिनों से जमकर आड़े हाथों लिया। अधिकांश लोगों का कहना था कि महस्की को यदि दावेदारी करना था तो पहले उन्होंने समाज के लोगों से चर्चा करना था। बिना चर्चा किए अपने आप को कुन्बी समाज का बताकर भोपाल पहुंचकर दावेदारी कर दी।

इसके बाद विज्ञप्ति जारी कर कुन्बी समाज से दूसरी टिकट भी बैतूल से देने की मांग की गई। समाज के लोगों का कहना था कि मुलताई से समाज के दो उम्मीदवार पहले से ही मैदान में है, ऐसे में तीसरे व्यक्ति को टिकट दिए जाना कितना तर्कसंगत है? कई लोगों ने उनसे कहा था कि यदि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक है तो वे पहले जिला संगठन अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना था। हालांकि अब तक उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुराना इतिहास आया सामने, चर्चा में कांगे्रसियों से करीबी

कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष द्वारा बैतूल से भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से की गई है। यह समझ से परे हैं कि उन्होंने संगठन के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए बिना यह मांग कर डाली। इसके बाद समाज के ही लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला और उन पर आरोप लगने लगे हैं कि पिछले चुनाव में सपाक्स के उम्मीदवारों के साथ बैठक कर प्रचार करते देखे गए। यही नहीं कई विशेष मौको पर उनकी फोटो कांग्रेस नेताओं के फ्लैक्स और बैनरों में लगाई गई। दबी जुबान से कहा जा रहा है कि यदि उनकी विचारधारा कांग्रेस समर्थित है तो वे भाजपा से टिकट की मांग किस आधार पर कर रहे हैं। पुराना इतिहास सामने आने के बाद कुन्बी समाज के जिला अध्यक्ष को समाज के लोगों ने कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button