Betul News : देखें वीडियो- स्कूल जाने का जतन: गले तक पानी मे नदी पार करने की मजबूरी

Betul News: Watch video - Trying to go to school: Compulsion to cross river in neck-deep water

शाहपुर ब्लॉक के टंगनामाल से बीजादेही जाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे नौनिहाल

▪️ आशीष राठौर।

Betul News : (शाहपुर)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत टांगनामाल में करीब आधा सैकड़ा बच्चे बीजादेही के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हें स्कूल जाने और फिर वापस आने के लिए मोरन नदी पार करना होता है। इससे बारिश के मौसम में तो रोजाना जान हथेली पर ही रखना होता है।

स्कूल लगते और छुट्टी के समय कई बार बारिश हो जाती है। ऐसे में नदी में बाढ़ आ जाती है। वैसे भी नदी में लगभग गले तक पानी रहता ही है। इस स्थिति में भी छोटे-छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है। इन खतरनाक परिस्थितियों में भी यहां ना पंचायत की ओर से कोई रहता है और न ही प्रशासन या स्कूल प्रबंधन की ओर से ही कोई मौजूद रहता है। सभी बच्चों को उनके हाल पर छोड़ देते हैं।

समय बचाने उठाते हैं बच्चे खतरा

बच्चे अपना समय बचाने के लिए यह खतरा उठाते हैं। इस मार्ग से जाने पर टांगना से बीजादेही की दूरी मात्र दो किलोमीटर है। जबकि घूमकर आने में यह दूरी 12 किलोमीटर पड़ती है। यही कारण है कि बच्चे रोज यह खतरा उठाने को मजबूर होते हैं। यह बच्चों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन, लगता नहीं कि जनप्रतिनिधियों या अफसरों को इसकी जरा भी कोई फिक्र हो।

यहांं देखें वीडियो-

ग्रामीण बताते हैं कि यहां पर पुल बनाने की बीते कई सालों से वे मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के विधायक से लेकर सांसद तक को वे अपनी समस्या बता चुके हैं। अधिकारियों के समक्ष भी गुहार लगा चुके हैं पर कोई असर नहीं हुआ। यही नहीं बीजादेही में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे। उन्होंने तो यहां पुल बनाने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बावजूद उनकी घोषणा पर भी अमल नहीं हो पाया, जबकि इस घोषणा को भी लंबा समय हो चुका है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button