Betul Station : रेल्वे स्टेशन के पास अस्थाई बसस्टैंड को सख्ती से हटाया
Betul Station : Temporary bus stand near railway station removed strictly

नगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लोगो को राहत
Betul Station : (बैतूल)। रेलवे स्टेशन के पीछे बस ऑपरेटरों द्वारा बनाया गए अस्थाई बस स्टैंड को लेकर सांझवीर टाईम्स द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। शनिवार प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर सख्ती से कार्यवाही की है। साथ ही बस ऑपरेटरों को दोबारा बसें यहां खड़ी ना करने की हिदायत दे दी है।
इस कार्यवाही के बाद स्थानीय रहवासियों ने सांझवीर टाईम्स और प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया है। पूरे मामले को लेकर सी एम ओ ओम पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि, अस्थाई बस स्टैंड बिना अनुमति लिए बनाया गया था। इस मामले को गम्भीरता से लिया गया था। शनिवार तहदीलदार, ट्रैफिक पुलिस, और नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंचा था। जहां कुछ बसें खड़ी हुई थी।
तत्काल ट्रैफिक पुलिस की मदद से बस ऑपरेटरों से अनुमति संबंधी चर्चा की गई, लेकिन यह पाया गया कि, बस स्टैंड की किसी प्रकार की कोई अनुमति ली गयी थी और ना ही कोई सूचना दी गयी थी। ट्रैफिक पुलिस की मदद से तुरंत बस ऑपरेटरों को अपनी अपनी बसें हटाए जाने के निर्देश दिये गए। बस ऑपरेटरों ने भी स्वेक्षा के साथ अपनी अपनी बसें हटा ली हैं।
बस ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी गयी है कि इस स्थान पर दोबारा बसें खड़ी ना कि जाए। बसें हटाये जाने के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया । क्योंकि बसों की लगातार आवा जाही होने के कारण पूरे इलाके में कीचड़ होने की वजह से आम जनता को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय रहवासियों ने सांझवीर का माना आभार (Betul Station)
सांझवीर टाईम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेकर जनहित में शनिवार सुबह कार्यवाही कर दी। जिसके बाद कीचड़ और गंदगी से परेशान स्थानीय रहवासियों को भी राहत मिलने के बाद रहवासियों ने साँझवीर टाइम्स का आभार व्यक्त किया।
रहवासियों का कहना था कि पिछले लंबे समय से यहां दिनभर यात्री बसों की आवा जाही होने से क्षेत्र में चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ होने से लोगों को आने जाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन सांझवीर टाईम्स ने आम लोगों की स्तिथि को समझते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और हमें मुसीबतों और दिक्कतों से छुटकारा मिल सका । इसके लिए सभी स्थानीय रहवासी सांझवीर टाईम्स का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।




