Betul News: भाजपा में बैतूल के नेताओं का प्रदेश स्तर पर “पुर्नवास”

विभिन्न नियुक्तियों से फिर बढ़ा बैतूल का कद, आमला विधायक डॉ पंडाग्रे को प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Betul News: बैतूल। भाजपा के अनुसांगिक संगठनों में नियुक्तियों का दौर ताबड़तोड़ चल रहा है। नियुक्तियों में बैतूल का दबदबा काफी बड़ा है। पिछले दिनों ही संगठन में स्थानीय नेताओं को तवज्जों दी गई थी। अब गुरुवार को मीडिया विभाग द्वारा जारी की गई पैनल में जिले के तीन कद्दावर नेताओं को स्थान मिला है, जबकि युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में भी स्थानीय युवा नेता अंकित आर्य को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कहीं न कहीं स्थानीय नेताओं को भोपाल में निवास करने के बावजूद कार्यकारिणी में स्थान देना उनका राजनैतिक पुर्नवास माना जा रहा है।

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश की राजनीति में बैतूल का कद काफी बढ़ गया है। सक्रिय नेताओं को तवज्जों देने में हेमंत भी संगठन की घोषित विभिन्न कार्यकारिणी में जिले के नेताओं का नाम प्रस्तावित करने में संकोच नहीं करते हैं। इसी वजह अब तक घोषित संगठन की विभिन्न मोर्चे की कार्यकारिणी में जिले के नेताओं को तवज्जों दी जा रही है।

यह सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भाजपा में युवा मोर्चा, मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। इन नियुक्तियों में जिले के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जवाबदारी से नवाजा गया है। लगभग हर संगठन में प्रादेशिक स्तर पर एक सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से बैतूल का वर्चस्व भाजपा की राजनीति में काफी ऊंचा होते जा रहा है।

Also Read: Betul Samachar: बैतूल कांग्रेस में जुबानी जंग तेज: हलकट जैसे शब्दों तक पहुंची गुटबाजी

डॉ.पंडाग्रे को मुखर होने का मिला इनाम

गुरुवार को भाजपा की मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने अपने मीडिया पैनल को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्ति में सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए हैं। अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश के अच्छे वक्ता और विधायकों, पूर्व विधायकों को प्रवक्ता बनाया है। कुल 23 वरिष्ठ नेता प्रवक्ता बनाए गए हैं, इनमें जिले के आमला-सारणी से विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का भी नाम शामिल हैं।

उनके बारे में कहा जाता है कि वे अच्छे वक्ता होने के साथ वे पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते हैं। पिछले दिनों मुलताई क्षेत्र के खेड़ी रामोसी मामले में एसपी से मुलाकात के बाद मीडिया से उन्होंने अपने क्षेत्र का मामला न होने के बावजूद जिस बेबाकी से प्रकरण को लेकर जवाब दिया था, इसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इस घटनाक्रम के चार दिन बात ही उन्हें प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद नवाजा जाना उनके बढ़ते राजनीतिक कद की ओर इशारा करता है। डॉ पंडाग्रे अब प्रवक्ता बनाए जाने के बाद सरकार और संगठन का पक्ष मीडिया के सामने रखेंगे।

Also Read: Betul News: माचना का सीना छलनी कर बना रहे कालोनी

अंकित की सक्रियता आई काम

भाजयुमो की पिछली कार्यकारिणी में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रहे जिले के युमो नेता अंकित आर्य इस बार भी घोषित कार्यकारिणी में स्थान बनाने में कामयाब हो गए। वे बैतूल के मूल निवासी होने के बावजूद भोपाल की राजनीति में काफी सक्रिय देखे जाते हैं। युवा मोर्चा के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रियता वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित करे बिना नही रह सकी।

यही वजह है कि पिछली कार्यकारिणी के चुनिंदा लोगों को वर्तमान कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। इसमें अंकित आर्य का भी नाम शामिल हैं। उन्हेें प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश मंत्री बनाकर बैतूल की राजनीति का बैतूल में दबदबा बरकरार रखा है। वे जिले से एकमात्र नेता है, जो युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान बनाने में कामयाब रहे।

Also Read: Betul News: टारगेट से आगे दौड़ी बिजली कम्पनी, 50 करोड़ पार पहुंची वसूली

मोहित- विशाल को भी महत्वपूर्ण जवाबदारी

जिले की मीडिया समूह से जुड़े दो नेताओं को भी भाजपा ने महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी हैं। मूलत: घोड़ाडोंगरी के निवासी और एक अखबार से जुड़े सक्रिय पत्रकार विशाल बतरा को 9 सदस्यीय सह मीडिया प्रभारी में बैतूल से शामिल किया गया है। फिलहाल विशाल भोपाल की भाजपाई राजनीति में भी सक्रिय है। लंबे समय तक वे भाजपा के सह मीडिया प्रभारी भी रहे हैं।

उन्हें 9 दिग्गज नेताओं को साथ सहमीडिया प्रभारी बनाया जाना काफी मायने रखता है। इसी तरह एक स्थानीय अखबार के संपादक और भाजपा से लंबे समय से जुड़े मोहित गर्ग को प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट में शामिल किया है। वे बैतूल के साथ भोपाल में भी सक्रिय रहते हैं, इसलिए उन्हें संगठन ने यह जवाबदारी सौंपी है। बैतूल से दो मीडियाकर्मियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button