Betul News : फर्जी एनओसी पर हो गई रजिस्ट्री, सीएमओ ने उसी पर शुरू की नामांतरण की कार्रवाई
Betul News: Registration done on fake NOC, CMO started name transfer action on the same

आपत्ति न लगे, इसलिए भोपाल के अखबार में प्रकाशित करवा दी विज्ञप्ति
Betul News : (घोड़ाडोंगरी)। घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की कार्रवाई पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। यहां के सीएमओ को शासन के नियमों एवं कलेक्टर तक का कोई डर नहीं है। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ द्वारा अध्यक्ष को भी बिना जानकारी दिए फर्जी तरीके से कार्य किया जा रहे हैं। ताजा मामला नामांतरण से जुड़ा हुआ है। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ ऋषिकांत यादव द्वारा पीओ डूडा के आदेशों की अवहेलना करते हुए विवादित एवं फर्जी एनओसी से कराई गई रजिस्ट्री के नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस नामांतरण में किसी प्रकार की कोई आपत्ति ना आए, इसलिए जिले के समाचार पत्रों में नामांतरण की विज्ञप्ति जारी न करते हुए भोपाल के ऐसे समाचार पत्र जो घोड़ाडोंगरी सहित पूरे जिले में कहीं भी वितरित नहीं होता, उसे दे दी। इसके बाद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ कटघरे में आ खड़े हुए है।
सूत्रों के मुताबिक नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा आबादी जमीन खसरा नंबर 667/1 विक्रेता अमरजीत कौर एवं क्रेता कमल बरहैया की नामांतरण प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के पूर्व सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा इस जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज में फर्जी एनओसी मिलने पर नामांतरण की प्रक्रिया रोककर जान शुरू की गई थी, जिस पर पीओ डूडा ने क्रेता-विक्रेता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। वही नामांतरण पर रोक लगाकर नामांतरण की फाइल पर फर्जी एनओसी का उल्लेख करते हुए नामांतरण पर रोक लगाई थी।
परियोजना अधिकारी शहरी ने दिए थे एफआईआर के आदेश
परियोजना अधिकारी शहरी बैतूल द्वारा फर्जी एनओसी से रजिस्ट्री करने के मामले में खसरा नंबर 667/1 विक्रेता अमरजीत कौर एवं क्रेता कमल बरहैया फिर दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद तत्कालीन सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा क्रेता एवं विक्रेता पर एफआईआर दर्ज करने के लिए सारणी थाने एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को पत्र लिखा गया था। क्रेता ने नामांतरण का केस लगाया तो पूर्व सीएमओ ने नामांतरण न कर फ़ाइल पर ली दी थी। फर्जी एनओसी नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के पूर्व सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा क्रेता कमल बारिया के नामांतरण फाइल पर फर्जी एनओसी होने का करते हुए नामांतरण की प्रक्रिया नहीं की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नए सीएमओ ऋषिकांत यादव ने पूर्व सीएमओ के आदेश को अलग रखते हुए बिना जांच के ही नियम विरोध नामांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे स्पष्ट हो रहा है कि कही न कहीं मामले में बड़ा हेरफेर हुआ है।
इनका कहना…
मुझे इस बारे में जानकारी मिली है। आज ही सीएमओ से मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई करेंगे।
ओमपाल सिंह भदौरिया, शहरी परियोजना अधिकारी, बैतूल
मैं इस बारे में मोबाईल पर कुछ नहीं बता सकता। आपको जो भी जानकारी चाहिए ऑफिस आकर बात करें।
ऋषिकांत यादव, सीएमओ, घोड़ाडोंगरी




