Betul News: माचना का सीना छलनी कर बना रहे कालोनी

बैतूल के अधिकारियों को पता नहीं, क्षेत्र के लोग बाढ़ को लेकर भयभीत

Betul News: बैतूल। नगर के लोहिया वार्ड स्थित माचना नगर क्षेत्र में माचना नदी के किनारे पिछले कुछ माह से तथाकथित कालोनाइजरों ने शहर की जीवन दायनी का सीना छलनी करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। तथाकथित कालोनाइजरों ने नदी से सटे नदी के प्राकृति प्रवाह से छेड़छाड़ कर कालोनी निर्माण में नियम कायदों को ताक पर रख दिया है।

चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि कालोनाइजरों ने बनाई गई बाउंड्रीवाल के भीतर ही नदी के घाट को दर्शा दिया है। बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन को कब्जे में लेकर कालोनी बनाने के इस मामले में बैतूल के जिम्मेदारी अधिकारियों को खबर न होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों की नाराजगी और चिंता बढ़ते जा रही है कि कालोनाइजर के इस कृत्य से बारिश के मौसम में उन्हें बाढ़ का सामना न करना पड़े।

सूत्र बताते हैं कि माचना नगर में तथाकथित कालोनाइजरों द्वारा पिछले लंबे समय से नियमों की अनदेखी कर कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। विधिवत अनुमति नहीं होने के बावजूद यहां पर पहले तो नदी को अपने कब्जे को बताकर प्लाट काट दिए गए। इसके बाद नदी-नाले की तीस मीटर की दूरी के नियमों की भी धज्जियां उड़ा दी। सूत्र बताते हैं कि कालोनी निर्माण के लिए कालोनाइजर ने राजनीतिक उपयोग कर अधिकारियों पर दबाव डाला।

इसी वजह बिना नियम के यहां सबकुछ कर लिया गया है। इसी वजह अधिकारी भी जाने में परहेज कर रहे हैं। कालोनाइजर धड़ल्ले से प्लाट काटकर बेच भी रहा है। भविष्य में नदी के अस्तित्व पर सवाल उठे तो अधिकारियों की जवाबदेही तय होने पर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

बाउंड्रीवाल तक कर दिया भराव

जानकार सूत्र बताते हैं कि कालोनाइजर ने तथाकथित राजनीति का उपयोग कर नियमों की अनदेखी कर दी है। कालोनाइजर ने माचना नदी के अस्तित्व पर संकट डालते यहां पर बाउंड्रीवाल भी शासकीय जमीन पर बना डाली। शेष हिस्से में भराव कर अपना अस्तित्व दिखाने का तथाकथित प्रयास किया गया। माचना नगर में हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं उन्हें भी इस बात का डर है कि कालोनाइजर अपने फायदे के लिए नदी का अस्तित्व खत्म कर रहा है। भविष्य में बाढ़ आने पर उनके मकान पर भी असर पड़ सकता है। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं है।

मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। यदि माचना नगर में अवैध कालोनी बनाई जा रही है तो शीघ्र निरीक्षण कर आपको अवगत कराऊंगा। डॉ अभिजीत सिंह, एसडीएम बैतूल ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇
https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button