Political News: प्रशासनिक कोना: फेयरवेल के इंतजार में आखिर क्यों तरस गई आंखे?? कौनसे टीआई आखिर वजनदार थाने में जाने के लिए नई ट्रिक अपना रहे??? किस मैडम के फ्रंटफुट पर आने से पुलिस विभाग में मची खलबली???? पढ़िए पूरी खबर हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में……

Political News: Administrative Corner: Why did the eyes become sad while waiting for the farewell?? Which TI is adopting a new trick to reach the powerful police station??? Which madam's arrival on the front foot created panic in the police department???? Read the full news in our popular column Administrative Corner...

Political News:  बड़े साहब का पिछले दिनों जिले से दूसरे स्थान पर तबादला हो गया। दो दिन बाद उन्होंने नई जगह ज्वाइनिंग भी ले ली। अब तक की जो परंपरा है, उस लिहाज से फेयरवेल होता आ रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। साहब के कई चहेतों ने अरमान सजा कर रखे थे कि फेयरवले के बहाने यादगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा पर ऐसा नहीं हो सका। इसके पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि साहब नई पदस्थापना स्थल पर बीमार पड़ गए, इसलिए फिलहाल कार्यक्रम नहीं हो पाया। कार्यक्रम अब होगा या नहीं, इस पर भी संशय बरकरार है। अलबत्ता साहब के तीन वर्ष निकट रहने वाले अधिकारियों के अरमान फेयरवेल नहीं होने से पूरे नहीं हो सके। उनका तर्क था कि फेयरवेल के बहाने पुराने और नए साहब की नजरों में आने की मंशा अधूरी रह गई।

थाने से विदाई के लिए टीआई का शिगूफा (PRASASANIK KONA)

बैतूल अनुविभाग के एक थानेदार छोटा थाना मिलने से काफी आहत है। पहले उन्हें जिस थाने का जिम्मा सौंपा था, वहां से दो दिन में ही पदस्थापना बदलकर 700 मीटर दूर एक बड़े परेड मैदान के पास वाले थाने की कमान दे दी गई। मन मसोज कर उन्होंने कमान तो संभाली, लेकिन आए दिनों चर्चा में रहना उनकी आदत में शुमार हो गया। जब टीआई साहब की असलियत जानने का प्रयास किया तो पता चला कि वे आए दिनों विवाद और चर्चा में रहने के इसलिए आदी हो गए हैं कि कप्तान साहब उन्हें यहां से हटाकर दूसरे थाने भेज दें ताकि कुछ चढ़ोत्तरी बढ़ जाए। यही वजह है कि साहब की इस नई ट्रिक खासी चर्चा में बनी हुई है, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कहीं ऐसा न हो साहब बड़े थाने के चक्कर में लाइन में न चले जाए।

मैडम के फ्रंटफुट पर आने से विभाग में हलचल

(PRASASANIK KONA)

पुलिस विभाग की एक मैडम के अचानक फ्रंटफुट पर आने से काफी हलचल मची है। जिले में कुछ माह पहले पदस्थ हुई यह मैडम काफी शांत मानी जाती थी। उन्हें केवल अपने काम से मतलब रहता था। पिछले दिनों उन्होंने सड़क पर उतरकर चालानी कार्रवाई तो सब हक्के-बक्के रह गए। चौकाने वाली बात यह रही कि उनके अभियान में विभागीय कर्मचारियों के चालान बन गए। मैडम के इस तेज तर्रार कार्यप्रणाली को देखकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहा तो नियमों को ताक पर रखने वाले कर्मचारियों को मुंह की खानी पड़ सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button