Betul Samachar: जेसीबी मशीन चोरी का आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
Betul Samachar: JCB machine theft accused arrested within 24 hours

Betul Samachar: मुलताई। छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पारडसिंगा से सोमवार को चोरी हुई जेसीबी मशीन के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरियादी जगदीश पिता पुज्या झरबडे उम्र 37 साल निवासी ग्राम गरव्हा ने पुलिस को बताया उसकी जेसीबी मशीन क्रमांक MP48 D 0949 को ग्राम पारडसिंगा से 17 फरवरी को ड्राईवर विशाल उर्फ गोलू तोमर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पुलिस ने बीएनएस की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर विवेचना मे लिया।
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी व्दारा चोरी के प्रकरणो मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास, ढाबे,टोल मे लगे सीसीटीव्ही कैमरो की चैकिंग की।
आरोपी की जेसीबी मशीन सहित लोकेशन मिलने पर नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय ग्राम नगरकोट के पास से विशाल उर्फ गोलू पिता ईश्वरसिहं तोमर उम्र 32 साल निवासी ग्राम गाडामोड थाना रहटगांव जिला हरदा को मशीन ले जाते हुये घेराबंदी कर पकडा। आरोपी के कब्जे से जेसीबी मशीन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कारवाई में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया,उनि छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक प्रिंस,नरेन्द्र,कमलेश डेहरिया,कमलेश भलावी की भूमिका रही है।




