Betul Ki Khabar: वीडियो: मरामझिरी में कोयले की वेगन में भीषण आग

एक वेगन में धुंआ देखकर रूकवाना पड़ा मालगाड़ी

Betul Ki Khabar: बैतूल। नागपुर से इटारसी की ओर कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी की वेगन में गुरुवार दोपहर अचानक धुआं निकलने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। यह तो संयोग है कि जिस समय वेगन में धुआं निकलने लगा, तब मालगाड़ी मरामझिरी स्टेशन पर खड़ी थी। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर, चालक और गार्ड को दी। स्टेशन से ही बैतूल नपा को सूचना देकर फायर बिग्रेड बुलाई।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फायर बिग्रेड समय पर नहीं पहुंचती तो धुआं निकलने के बाद आग लग सकती थी। यह आग दूसरे वैगन तक भी पहुंच सकती थी। हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड ने आग लगने के पहले वेगन से निकल रहे धुएं को पानी डालकर बूझा दिया।

मरामझिरी के सहायक स्टेशन मास्टर प्रदीप सोनी ने बताया कि मालगाड़ी आमला से इटारसी कोयला लेकर जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन पर एक वेगन में धुआं उठते देखने पर फायन बिग्रेड को सूचना दी थी। फायर बिग्रेड ने कुछ देर में ही पानी डालकर जनहानि टाल दी। इसके बाद मालगाड़ी को इटारसी की ओर रवाना कर दिया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button