Today Betul News: नपा में निर्देश बेअसर, नोटिस के बाद जाग रहे अधिकारी

Today Betul News: Instructions ineffective in NAPA, officers waking up after notice

करोड़ों का बिल जमा करने के बाद संबंधितों से पूछा सवाल, स्टेडियम में छात्राओं को असुविधा के बाद टंकी लगाने का काम भी शुरू…

Today Betul News:(बैतूल)। भारी भरकम अमला होने के बावजूद जिला मुख्यालय की नगरपालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों की लो प्रोफाइल कार्यप्रणाली जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अफसरों की नाराजगी का कारण बनते जा रहे हैं। हद तो यह हो गई है कि शहर की प्रथम नागरिक और सीएमओ शिकायत आने के बाद संबंधितों को मौखिक निर्देश देते हैं, लेकिन उनके कानों तक जू तक नहीं रेेंक रही। नतीजा नोटिस पर पहुंचता है और फिर नींद से जागकर काम शुरू हो पा रहा है। हाल ही में नपा के दो मामलों में भी ऐसा ही देखने को मिला जब नपा अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना करने के बाद सीएमओ ने जल शाखा प्रभारी को नोटिस थमाया। दूसरी तरफ एक वर्ष में विद्युत कंपनी को बेवजह दो करोड़ का भुगतान करने की लापरवाही पर बिजली शाखा के प्रभारी सब इंजीनियर और निरीक्षक को नोटिस का जवाब मांगा है। नोटिस का क्या असर होगा, यह तो बाद में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल नपा में हड़कंप मचा हुआ है। संयोगवश दोनों ही मामले सांझवीर टाईम्स में प्रमुखता से उठाए थे।

बैतूल नपा में मोटा वेतन लेने के बावजूद कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे समय जब बैतूल में सांसद, विधायक और नपा अध्यक्ष एक ही पार्टी यानी भाजपा के है, उनके निर्देशों तक पर अमल नहीं किया जा रहा है। एक ही काम के लिए जब तक जनप्रतिनिधि कई मर्तबा फोन न करें या निर्देश दें, तब तक काम पूरा नहीं हो पाते हैं। काम की धीमी रफ्तार ही शहर के पार्षदों और आम नागरिकों के नाराजगी का कारण बन जा रही है। हालांकि सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया की बैतूल आमद के बाद से स्थिति में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी उनके आदेशों तक की अवहेलना कर रहे हैं, इससे स्थिति बिगड़ते जा रही है।

प्रकरण1: साल भर सोया महकमा भर दिए दो करोड़ बिल

चौकाने वाली बात यह है कि नपा शहर में स्ट्रीट लाइट, मोटर पंप, पानी की टंकियों के कनेक्शन समेत अपनी स्वामित्व वाले बिजली कनेक्शनों के बिल चुकाते आई हैं। इन बिलों का भुगतान विद्युत शाखा के माध्यम से लेखाधिकारी और सीएमओ करते हैं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से बिजली कंपनी द्वारा मोटर पंप, स्ट्रीट लाइट, लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में बिजली कनेक्शन समेत कुछ अन्य जगह के बिजली बिल अनाप शनाप भेज रही है। मसलन यहां पहले यह बिल तीन हजार से लेकर दस हजार तक आते थे। यह बिजली बिल विद्युत कंपनी ने 50 हजार तक थमा दिए।

कई मामले तो ऐसे थे, जहां बिजली की खपत नाममात्र की हुई, वहां पर भी बिजली कंपनी ने दस गुणा अधिक बिल दे दिए। इसके बाद भी बिजली शाखा के प्रभारी उपयंत्री जतीन पाल और अमित सक्सेना ने कोई आपत्ति लेना उचित नहीं समझा। आग बंदकर बिजली बिलों के भुगतान की फाइल बिजली शाखा और सीएमओ तक भेज दी गई, लेकिन बारिक नजर रखने वलो सीएमओ और लेखाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने विद्युत कंपनी की इस गलती को पकड़ लिया। हालांकि भुगतान करने को लेकर पूरी तरह शाखा के दोनों अधिकारी जिम्मेदार थे, लिहाजा उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया है कि नपा को आर्थिक हानि उठाने के लिए क्यों न दोनों की जिम्मेदारी तय की जाए। इस लापरवाही पर नोटिस जारी कर सीएमओ ने तीनों से दो दिन में जवाब मांगा है।नोटिस पर इनकी लापरवाही पर कई सवाल उठाए हैं।

जब फटकारा, परिषद में मामला उठा, तब शुरू हुआ काम

दूसरा प्रकरण लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के शौचालय की बदहाली का है। यहां अग्निवीर भर्ती के लिए कई आदिवासी छात्राएं तैयारी के लिए जाती है, लेकिन शौचायल बदहाल रहने के कारण उन्हें परेशान रहना पड़ता है। सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से इस मुद्देंं को उठाया तब नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने तत्काल मरम्मत और सफाई के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनोलिया और जल शाखा प्रभारी ब्रजेश खानूरकर को दिए थे, लेकिन कई दिनों तक काम नहीं होने के कारण अध्यक्ष और सीएमओ ने फटकार लगाई। इसके बाद जलशाखा प्रभारी खानूरकर और निरीक्षक भावेंद्र मालवीय को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी कर छात्राओं के हित में स्टेडियम में पानी की टंकी न लगाने और आदेशों की अवहेलना पर जवाब मांगा तो आनन फानन में गुरुवार से काम शुरू करना पड़ा। मतलब साफ हैकि नोटिस जारी करने के बाद काम शुरू किया गया।

इनका कहना…

दोनों मामलों में लापरवाही सामने आपने पर हमने संबंधित शाखा प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button