Betul News : सातनेर में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के कक्षा 9 के छात्र की कुएं में गिरा, आसपास कोई नहीं था, इसलिए डूबने से हुई मौत, मचा हड़कम्प

Betul News: Class 9 student of senior tribal boys hostel in Satner fell into the well, there was no one around, hence death due to drowning, created panic

Betul News : सातनेर में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के कक्षा 9 के छात्र की कुएं में गिरा, आसपास कोई नहीं था, इसलिए डूबने से हुई मौत, मचा हड़कम्प

निखिल सोनी, आठनेर। थाना क्षेत्र के ग्राम सातनेर में 31 अक्टूबर शाम को सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के कक्षा 9 वी के छात्र करण उईके (16) निवासी अंधेरबावडी की परिसर के कुएं के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए उसे बचाने के भी प्रयास नहीं हो सकें। इस हादसे के बाद हड़कम्प मच गया हैं।

सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त छात्र को गंभीर हालत में आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन उपचार हेतु लाया, लेकिन डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बीएमओ डॉ सचिन आहतकर ने इसकी पुष्टि कर बताया कि सातनेर स्थित सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के कक्षा 9 के छात्र परिसर में स्थित कुएं में गिरने पानी में डूबने से मौत हुई है। । इस मामले में छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही भी सामने आ रही है। इधर मामले की सूचना पर थाना आठनेर नगर निरीक्षक राजन उईके भी मौके पर पहुंचे थे।

मृतक अंधेरवाडी निवासी कक्षा 9 का छात्र

घटना के संबंध में अधीक्षक मनोज लोखंडे ने बताया कि मृतक छात्र थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेरबावडी का निवासी होकर सातनेर के सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। उक्त छात्र का नाम करण उईके बताया है। इस मामले में शिक्षा अधिकारी आरपी गिहारे ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम को परिसर के कुएं में उक्त छात्र गिर गया था। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।।

15 दिनों पहले भी इसी छात्रवास से लापता हुआ था 1 छात्र

15 दिवस पूर्व भी इसी छात्रावास से 1 छात्र अचानक लापता हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए मामले में जांच भी की थी। फिलहाल पुलिस ने पानी में डूबे छात्र को गंभीर हालत में कुएं से बाहर निकालकर आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन उपचार हेतु लाया था। जहां पर बीएमओ डॉ सचिन आहतकर ने मृत घोषित किया है। पुलिस को मर्ग जांच करने सूचना देने के बाद पुलिस मामले में जांच करेगी।

इनका कहना..

सातनेर के छात्रवास के कक्षा 9 के छात्र की पानी में डूबने से मौत हुई है।

डॉ.सचिन आहतकर, बीएमओ आठनेर सीएचसी केन्द्र

उक्त मृतक छात्र थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेरबावडी निवासी करण उईके उम्र 16 वर्ष है। अचानक परिसर स्थित कुएं में गिर गया, पानी में डूबने से मौत हुईं है। फिलहाल पुलिस सूचना मिलने पर मर्ग जांच करेगी।

राजन उईके, टीआई आठनेर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button