PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को खाते में आएगी 19वीं किस्त की राशि
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Good news for farmers, the amount of 19th installment will come into the account on this date.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सभी किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत करोड़ों किसानों को 2000-2000 की राशि प्रदान की जाती हैं। इस योजना से किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है किसान इस राशि से खेती संबंधित अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस योजना के तहत सालाना 6000 की राशि किसानों को मिलती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 4 महीने के अंतराल में 2000-2000 की राशि को खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
- यह भी पढ़ें :MP News : एमपी के कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, प्रमोशन को लेकर सरकार जल्द करेगी फैसला

PM Kisan Samman Nidhi Yojana- ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य
किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर किसान भाई ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें उनसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana- भूमि सत्यापन और बैंक सीडिंग
प्रधानमंत्री सम्मान किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को भूमि का सत्यापन करना अनिवार्य है। इसी के साथ किसानों को अपने खाते में एनपीसीआई एक्टिव करना होगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का हस्तांतरण 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर ज़िले से किया जाएगा।इसके अंतर्गत 9.7 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि जारी की जाएगी। #PMKisan19thInstallment pic.twitter.com/bkavfEiD5K
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) February 15, 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana- इस तारीख को आएगी योजना की राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को 2-2 हजार की राशि दी जाती है। किसानों के खातों में अब तक 18 किस्त डाल दी गई है। अब किसानों को जल्द ही 19वीं किस्त मिलने वाली है। बता दें 24 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में 19वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।




