Basant Panchami 2025: क्‍या आप जानते है बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? जरूर पढ़ें यह पौराणिक कथा, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

Basant Panchami 2025: Do you know why Basant Panchami is celebrated? Must read this mythological story, Mother Saraswati will shower her blessings.

Basant Panchami 2025: हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 2 फरवरी यानी कि आज बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से ज्ञान की देवी अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती है।

Basant Panchami 2025: क्‍या आप जानते है बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? जरूर पढ़ें यह पौराणिक कथा, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

Basant Panchami 2025: शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त आज सुबह 9:14 से शुरू होकर 3 फरवरी सुबह 6:52 पर समाप्त होगा। शुभ मुहूर्त में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी कथा/बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है?

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्माजी ने मनुष्य योनि की रचना की। लेकिन वह उससे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें कहीं ना कहीं कमी लग रही थी। इस पर उन्होंने विष्णु जी से आज्ञा लेकर अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़क दिया। जल छिड़काव से पृथ्वी पर एक कंपन उत्‍पन्‍न होने लगा। कंपन के साथ एक अद्भुत शक्ति के रूप में सुंदर स्त्री प्रकट हो गई।

वह स्त्री सरस्वती थी। वह चतुर्भुजी सुंदर मां सरस्वती जब प्रकट हुई तब उनके एक हाथ में वीणा, दूसरे हाथ में माला, तीसरे हाथ में पुस्तक और चौथे हाथ में वर मुद्रा थी। ब्रह्मा जी ने उन्हें ज्ञान की देवी, वाणी, विद्या, कला की देवी के रूप में स्थापना की। मां सरस्वती के प्रकट होने के बाद से ही बसंत ऋतु का आगमन हुआ। बसंत ऋतु के दिन ही देवी सरस्वती प्रकट हुई थी।

Basant Panchami 2025: क्‍या आप जानते है बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है? जरूर पढ़ें यह पौराणिक कथा, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

Basant Panchami 2025: इस दिन करें यह काम

  • बसंत ऋतु के दिन बिना शुभ मुहूर्त देखें कोई भी काम करना शुभ होगा।
  • इस दिन कोई शुभ काम करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है।
  • माना जाता है कि हथेलियां में मां सरस्वती का वास होता है। इसीलिए सुबह उठते ही अपनी हथेलियां को जरूर देखना चाहिए। इससे मां सरस्वती अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती है।
  • बसंत पंचमी के दिन शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button