Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें तिल के उपाय से होगा धन लाभ, सूर्य देव का बरसेगा आशीर्वाद
Makar Sankranti 2024: Do the remedy of sesame on Makar Sankranti, you will benefit financially, Sun God will shower blessings.

Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। भारतीय ज्योतिष विज्ञान में बारह राशियां हैं, सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को संक्रांति कहते हैं। इस तरह साल में 12 संक्रांतियां होती हैं, इनमें से कुछ संक्रांतियों को पर्व के रूप में मनाया जाता है। नए वर्ष का पहला सबसे बड़ा पर्व मकर संक्रांति इस वर्ष 15 जनवरी को मनाया जाएगा। अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है और इस त्योहार को मनाने का सभी का अलग अंदाज होता है। मगर मकर संक्रांति पर तिल का प्रयोग हर कोई करता है।(Makar Sankranti 2024)
इस दिन सुबह स्नान आदि करने के साथ चावल, उड़द की दाल, फल, तिल के लड्डू, लाई के लड्डू आदि का दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने के साथ कुछ उपाय करके व्यक्ति अपना भाग्य चमका सकता है। जानिए तिल संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।
- Also Read: First Transparent OLED TV: LG ने लॉन्च की मिस्टर इंडिया जैसा टीवी, ऑफ करते ही हो जाएगा गायब
तिल का धार्मिक महत्व(Makar Sankranti 2024)

तिल आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं- काले तिल और सफेद तिल। काले तिलों का उपयोग पूजा पाठ में किया जाता है, जबकि सफेद तिल का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। ब्रह्मांड पुराण में तिल को औषधि बताया गया है। शिव पुराण में तिल दान को महत्वपूर्ण और प्रभावशाली बनाया गया है। वहीं यह भी मान्यता है कि श्राद्ध कर्म में काले तिलों का उपयोग करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। गरुड़ पुराण और बृहन्नारदीय पुराण में बताया गया है कि अगर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु किसी दुर्घटना में हुई हो तो गंगाजल में काले तिल मिला कर तर्पण करने से उन्हें मुक्ति मिल जाती है। अथर्ववेद में भी तिल से तर्पण करने की बात कहीं गई है।
शुभ कार्यों की होती है शुरुआत(Makar Sankranti 2024)
कुछ लोग मकर संक्रांति पर उपवास भी करते हैं। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। लोग नदियों और तालाबों पर जाकर स्नान करते हैं तथा खिचड़ी एवं तिलों का दान करते हैं। प्रतिवर्ष आने वाला मलमास इस दिन समाप्त हो जाता है और लोग फिर से अपने परिवार में होने वाले विवाह आदि शुभ कार्य आरंभ कर देते हैं।(Makar Sankranti 2024)
किन चीजों का करें दान(Makar Sankranti 2024)

मकर संक्रांति के दिन सवेरे ही तिल के उबटन से स्नान करके आंगन में चौका लीपकर उस पर आठ पंखुडियों के कमल की अल्पना बनाई जाती है और उसमें सूर्यदेव का आह्वान किया जाता है। सूर्योदय होने पर सूर्य का मंत्र उच्चारण करते हुए, तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद खिचड़ी के लिए कच्चे दाल-चावल, तिल, गुड़, घी, सब्जी, फल, तिल के लड्डू, रेवड़ी आदि का दान किया जाता है। कम्बल, ऊनी वस्त्र और नए बर्तन भी चौदह की संख्या में दान किए जाते हैं। संक्रांति के दिन दिया गया दान पापनाशक और अक्षय होता है।
धन लाभ के लिए(Makar Sankranti 2024)
मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से 7 बार उतार लें। इसके बाद इन्हें घर से बाहर लेकर जाकर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।(Makar Sankranti 2024)
मकर संक्रांति पर ये कार्य करें(Makar Sankranti 2024)

- मकर संक्रांति के दिन तिल के तेल की मालिश जरूर करें।
- मकर संक्रांति पर तिल का उबटन लगाने से शरीर कांतिमान बना रहता है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्तित्व में निखार भी आता है।
- तिल का दान भी आप मकर संक्रांति के दिन कर सकते हैं। काले तिल का ही दान करें, यह रंग शनि देव को अति प्रिय होता है और वह ऐसा करने से प्रसन्न होते हैं।
- मकर संक्रांति के दिन आपको तिल के पानी से स्नान भी करना चाहिए।(Makar Sankranti 2024)
- मकर संक्रांति पर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें, साथ ही पूजा के बाद हवन करें और तिल से हवन में आहुति दें।
- मकर संक्रांति के दिन तिल से बने खाद्य पदार्थ का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा देखा गया है कि इस त्योहार पर बहुत ठंड होती है और तिल की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से यह शरीर को गर्माहट पहुंचाता है।




