Makar Sankranti Upay: मंकर सक्रांति पर करें यह उपाय माता लक्ष्मी की बनी रहेंगी कुपा
Makar Sankranti Upay: Do this remedy on Makar Sankranti, Goddess Lakshmi will remain blessed.

Makar Sankranti Upay: हिन्दू धर्म में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं जिनका अपना-अपना महत्व होता है। साल के पहले महीने से ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जिसे पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग इलाकों में इस त्यौहार को अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है। मध्य भारत में जहां हम इसे संक्रांति के नाम से जानते हैं तो पश्चिमी राज्यों में यह पोंगल के नाम से पहचाना जाता है। इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं उसी उपलक्ष में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन दाल चावल की खिचड़ी और तिल के लड्डू विशेष तौर पर खाए जाते हैं।
कौड़ियों का उपाय(Makar Sankranti Upay)
मकर संक्रांति के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्नान करने के बाद 14 कौड़ियां और उन्हें गंगाजल में डालकर माता लक्ष्मी की पूजन करें। इसके बाद इन सभी चीजों को पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घी और तिल(Makar Sankranti Upay)
संक्रांति के दिन किया गया घी और तिल का उपाय भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इस दिन आपको गाय के घी में सफेद तिल मिलाकर माता लक्ष्मी का हवन करना होगा। जो लोग यह उपाय करते हैं माता लक्ष्मी का सदा उनके घर में वास होता है।
झाड़ू(Makar Sankranti Upay)
हिंदू धर्म में झाड़ू का काफी महत्व माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। मकर संक्रांति के दिन अगर नई झाड़ू खरीदी जाती है तो घर में समृद्धि आती है।
गाय की पूजन(Makar Sankranti Upay)
गाय को हिंदू धर्म में माता कहा जाता है और उसकी पूजा भी की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में 33 कोटि देवी देवता वास करते हैं। अगर आप मकर संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाते हैं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा अन्य देवी देवताओं का आशीर्वाद भी आपको मिलता है।
सफल होते हैं कार्य(Makar Sankranti Upay)
मकर संक्रांति एक बहुत ही पावन पर्व है और इस दिन अगर किसी काम की शुरुआत की जाती है तो वह सुखद परिणाम देता है। नया व्यापार शुरू करना हो, दुकान खोलनी हो, नई नौकरी ज्वाइन करनी हो या फिर कहीं पर निवेश करना हो संक्रांति का दिन इन सभी कामों के लिए बहुत शुभ है और इस दिन शुरू किए गए काम का हमेशा सकारात्मक फल मिलता है।