Makar Sankranti 2024 : आज है मकर सक्रांति का पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Makar Sankranti 2024: Today is the holy festival of Makar Sankranti, know the auspicious time, worship method and importance.

Makar Sankranti 2024: ज्योतिष में मकर संक्रांति को सूर्य की उपासना का महापर्व कहा जाता है। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास की समाप्त होती है आज सूर्य का गोचर मकर राशि में होगा और इस खास दिन को देश भर में मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। ये सूर्य को उपासना का महापर्व है जिसे तिल गुड़ की मिठास के साथ पूजन अर्चन और दान धर्म करते हुए मनाया जाता है। इस साल 15 जनवरी यानी आज मकर सक्रांति का शुभ दिन है।

मकर संक्रांति का दिन खास इसलिए है क्योंकि ये शुक्र के उदय का समय है। इसके बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के मुताबिक ये सूर्य और शनि के मिलन का पर्व है इसलिए कई मायनों में ये बहुत खास है। चलिए आज हम आपको मकर संक्रांति पर बन रहे खास योग, पूजन विधि और दान पुण्य के संबध में जानकारी देते हैं।

मकर संक्रांति का महत्व(Makar Sankranti 2024)

Makar Sankranti 2024 : आज है मकर सक्रांति का पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

मकर संक्रांति के महत्व की बात करें तो इस दिन सूर्य देव धनु राशि में अपनी यात्रा को खत्म करते हुए मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण देवताओं से जुड़ा दिन है। इस दिन खरमास की समाप्ति हो जाती है और सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। देशभर में इस त्यौहार को अलग-अलग नाम और अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। मध्य में ये मकर संक्रांति तो पंजाब में यह माघी संक्रांति कहलाती है। तमिलनाडु में इसे पोंगल कहा जाता है तो वहीं केरल में यह विलक्कू के नाम से पहचाना जाता है। गुजरात में से उत्तरायण तो उत्तर भारत में खिचड़ी कहते हैं।

मकर संक्रांति शुभ संयोग(Makar Sankranti 2024)

  • 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे।
  • वरीयान योग – 15 जनवरी को यह योग प्रात: 2 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा
  • रवि योग – 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 08 वरीयान योग – 15 जनवरी को यह
  • सोमवार – पांच साल बाद मकर संक्रांति सोमवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में सूर्य संग शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त(Makar Sankranti 2024)

  • उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य रात 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • मकर संक्रांति पुण्यकाल – सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 21 मिनट तक
  • मकर संक्रांति महा पुण्यकाल -सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक

मकर संक्रांति पूजन विधि(Makar Sankranti 2024)

Makar Sankranti 2024 : आज है मकर सक्रांति का पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

इस दिन सूर्यदेव को जरूर जल अर्पित करना चाहिए। सूर्यदेव पर लोहबान दे धूप करें। फिर सूर्यदेव के नाम का दीपक जलाएं। उसके बाद सूर्यदेव पर उड़द की खिचड़ी और तिल के लड्डू का भोग लगाकर गरीबों में दान करें। तांबे के लोटे में पानी में काले तिल और गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्ध्य दें। हरिवंश पुराण का पाठ करें। ऊं सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।

इन चीजों का दान है शुभ(Makar Sankranti 2024)

  • मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का काफी महत्व माना गया है। इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा तो है ही इसी के साथ दान करना भी काफी शुभ होता है।
  • तिल का सेवन मकर संक्रांति पर विशेष तौर पर किया जाता है। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। तिल जहां शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक है तो वही इसका दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
  • संक्रांति के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार पांच तरह के अन्न का दान करने वाले व्यक्ति के सारे मनोरथ पूरे होते हैं।
  • इस दिन अगर जरूरतमंदों को कंबल का दान किया जाए तो यह काफी शुभ होता है क्योंकि इससे राहु और शनि को शांति मिलते हैं।
  • गुड़ का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। जो व्यक्ति गुड़ का दान करता है उसे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
  • इस दिन तेल का दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से शनि देव भक्तों पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button