Budget 2025 Latest Updates: बजट में भारत के हर नागरिक की मौज, इनकम टैक्स में सरकार ने दी बड़ी राहत
Budget 2025 Latest Updates: Every citizen of India is happy in the budget, the government gave big relief in income tax.

Budget 2025 Latest Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का बजट पेश किया है। इस बार के बजट से आम आदमी को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस बार गरीबों, किसानों, आम आदमी को ध्यान में रखते हुए बजट 2025 तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ने बजट में महंगाई और टैक्स को लेकर भी कई ऐलान किए हैं। इसी के साथ महिलाओं और अन्य अहम मुद्दों पर भी कई घोषणाएं की है।
बजट में टैक्स की दरों को बढ़ा दिया गया है। अब 12 लाख सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस बार के बजट के मुताबिक 12 लाख सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ बजट 2025-26 में कई अहम मुद्दों पर कोई ध्यान में रखते हुए कई ऐलान किए गए हैं जिससे महिलाओं, अन्नदाता किसानों और गरीबों को फायदा मिलेगा।
नीचे दी गई सूची में आप देख पाएंगे कि कितनी आय पर कितना टैक्स लगेगा
नए टैक्स स्लैब और दरें
आय | टैक्स |
0 – 4 लाख | Nil (कोई कर नहीं) |
4 – 8 लाख | 5% |
8 – 12 लाख | 10% |
12 – 16 लाख | 15% |
16 – 20 लाख | 20% |
20 – 24 लाख | 25% |
24 लाख+ | 30% |