Betul News: विधायक हेमन्त ने सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री को बताया बैतूल में कृषि उद्योग की कैसी संभावनाएं है

Betul News: MLA Hemant told the Micro Small Industries Minister what are the possibilities of agriculture industry in Betul.

मंत्री भी विधायक के मौखिक नॉलेज से हतप्रभ, पीएस को फोन कर सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए

Betul News: बैतूल। कई मामलों के जानकार और बैतूल के विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को प्रदेश के सूक्ष्म लघु उद्योग एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप से भोपाल में मुलाकात कर जिले में कृषि आधारित उद्योग लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा कर प्लॉनिंग बताई। हेमंत की मौखिक जानकारी के बाद मंत्री कश्यप हतप्रभ रहे बिना नहीं रहे। हेमंत ने जिले में खाली पड़े लैंड पर प्लॉटों का आवंटन कर प्रायवेट इंडिस्ट्रियल को देने के फायदे बताए तो मंत्री कश्यप भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने विधायक हेमंत के सुझावों को अमल में लाने के लिए तत्काल विभाग के पीएस को दो मर्तबा निर्देश दिए। मंत्री कश्यप ने यह भी कहा कि बैतूल जिले में रिक्त पड़ी जमीन का शीघ्र सर्वे कराकर कामों को प्राथमिकता दी जाए।

करीब एक घंटे तक मंत्री कश्यप से मुलाकात के दौरान हेमंत ने अपनी दूरदृष्टि सोच से जिले के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को लेकर कई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैतूल में कृषि आधारित उद्योग खोलने से कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और शासन को बड़े राजस्व का इजाफा हो सकता है। खण्डेलवाल ने कश्यप को बताया कि लंबे समय से लैंड खाली पड़े, यदि इन्हें छोटे उद्यमियों को दे दिया जाए तो नया उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर बढ़ सकते है। बैतूल के अलावा उन्होंने मुलताई के मोही और सारनी के सुखढाना में औद्योगिक क्षेत्र को लेकर भी लघु और सूक्ष्म उद्योग मंत्री कश्यप को कई जानकारी दी। हेमंत के सुझाव पर मंत्री ने तत्काल अपनेे पीएस को फोन लगाकर हेमंत के सुझावों को अमल में लाने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक सूक्ष्म और लघु विभाग के अधिकारी मंत्री के निर्देश मिलते ही वर्किंग मोड पर नजर आ रहा है। शीघ्र ही हेमंत के सुझावों को अमलीजामा पहनाने के आसार है। हेमंत के साथ में इस दौरान मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख भी मौजूद थे।

अब औद्योगिक विकास पर जोर

जिले के सर्वांगीण विकास को में कोई भी कसर नहीं छोडऩे वाले हेमंंत खण्डेलवाल के प्रयास धरातल पर स्पष्ट नजर आ रहे हैं। जल संरक्षण और सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार जल परियोजनाओं का निर्माण की स्वीकृति दिलाने, मेडिकल कालेज की स्वीकृति दिलाने के साथ ही अब जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में भी विधायक हेमंत खंडेलवाल सतत् जुट गए हैं जल्द ही इसका परिणाम भी जिलेवासियों के सामने होगा। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में समृद्ध वन और कृषि आधारित उद्योगों की संभावना है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button