Betul Hindi Samachar: अतीत पवार के नेतृत्व में जमीन से जुड़ा नागरिक बैंक प्रगति की ओर अग्रसर….

Betul Hindi Samachar: Under the leadership of Atit Pawar, the grassroots Citizens Bank is moving towards progress....

49 वें स्थापना दिवस पर नागरिक बैंक में एटीएम कार्ड एवं ऑनलाईन बैंकिंग की शुरूआत….

Betul Hindi Samachar:(बैतूल) सांझवीर टाईम्स। अपने ग्राहकों के बीच विश्वसनियता का पर्याय बन चुके नागरिक सहकारी बैंक के 49 वें स्थापना दिवस पर एटीएम कार्ड एवं ऑनलाईन बैंकिग की शुरूआत मिल का पत्थर साबित होगी। बैंक में एटीएम शुभारंभ के मौके पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि पिछले दशकों से ग्राहकों के बीच विश्वास और प्रेम को बरकार रखते नागरिक बैंक अगले साल 5 दशक पूरे कर लेगा। ऐसे दौर में जब कैशलेस व्यवस्था मजबूत हो रही है तब ऑनलाईन बैकिंग हर बैंक ग्राहक के लिए अनिवार्य है। नागरिक बैंक के कर्मचारियों के पदाधिकारियों और ग्राहकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि ऑनलाईन बैकिंग आज की जरूरत है। छोटे व्यापारी भी कैशलेश करोबार पर विश्वास जता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाईन बैकिंग के लिऐ निरंतर प्रयास करते रहे हैं।

नागरिक बैंक ने हर दौर में ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता में रखा है। आज ऑनलाईन बैकिंग की शुरूआत के साथ साथ एटीएम कार्ड वितरण से ग्राहकों को आधुनिक समय में इसका लाभ मिलेगा। एटीएम कार्ड वितरण एवं आत्याधुनिक से जुड़ने पर नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार ने कहा की नागरिक बैंक परिवार का उद्देश्य ग्राहकों की आर्थिक प्रगति के साथ साथ समय पर सेवा उपलब्ध करना रहा है। आज जब हम ऑनलाईन बैकिंग के समय में लेनदेन कर रहे है तो इसके लिए पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। हमारा बैंक भी ऑनलाईन बैकिंग ग्राहकों का उपलब्ध करवा सके। इसको लेकर बैंक के संचालकगण और कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में मौजूद आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि जब कोई बैंक लोन नहीं देता था, तब नागरिक बैंक ने की लोगों की मदद की।

आज ऐसे बहुत सारे लोग बैतूल जिले के प्रतिष्ठित लोगों में शामिल, उन सबकी प्रगति में नागरिक बैंक का अतुलनीय योगदान हैं। कार्यक्रम में बैंक के संचालक राजेंद्र साहू, निर्गुण देशमुख, राजेश राठौर, रितेश पवार, प्रितेश इंगले, संजय मकोड़े, राजू शर्मा, बैंक के सीईओ गोविंद राव, मैनेजर नवनीत श्रीवास मौजूद रहे। शुभारंभ समारोह में उपायुक्त सहकारिता केके शिव समेत घनश्याम मदन, सुधाकर पवार, इंद्रपाल पुंडे,दीपक सलूजा, राजेश आहूजा, विकास मिश्रा, सुनील पवार, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर,, अनिल पवार, शिवराज परिहार, संजय पाल, विवेक शर्मा, नामदेव बंजारे, संजू पवार, महावीर सोनकपुरिया, रामेश्वर पवार, कुंवर लाल नागल, अशीष पवार, इंदल यादव, सुभाष पवार, मां शारदा समिति से श्री राम तिवारी, ललित वाघमारे, संजू भाई, गिरधर मालवी, स्टेट बैंक सदर के मैनेजरगौरव वर्मा, नेता राम रावत, राजेंद्र पवार, लाल साहू, रितेश बर्डे, रवि सोनी, नवनीत देशमुख, रितेश राठौर, रुपेश आहूजा, कुशकुंज अरोरा, सुनील शर्मा, पवन यादव, पिंटू महाले, बंडू धोटे, शवन्या शेषकर, विनय डोंगरे, सतीश महाते, कमलेश यादव, अंजू शर्मा आदि मौजूद थे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button