Betul News : टूलेन सड़क की पोल शिफ्टिंग अब रात मेें होगी

Betul News: Pole shifting of Toulon road will now happen at night

सांझवीर की खबर के बाद नींद से जागे नपा के अधिकारी, बैठक के बाद पेड़ों की छटाई शुरू

Betul News : (बैतूल)। मुल्ला पेट्रोल पंप से कोतवाली तक बनने वाली टूलेन सड़क में नगरपालिका की गंभीर चूक और लेटलतीफी से आम लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। हर कामों में मीडिया में मामला सामने आने के बाद नगरपालिका के अधिकारियों की नींद खुल रही है। इस टूलेन सड़क पर पोल शिफ्टिंग न किए जाने और काम बंद होने के कारण सांझवीर टाईम्स ने दो दिन पहले प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था, इसके बाद निर्णय लिया गया है कि यातायात वाले इस मार्ग पर अब पोल शिफ़्िंटग का काम रात में कराया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो। ठेकेदार के साथ नगरपालिका के अधिकारियों ने बैठक कर इस बाबत निर्णय ले लिया है। कुछ दिनों में सड़क का काम फिर तीव्र गति से भी शुरू करने पर सहमति बन गई है।

पेड़ों के निकाले जा रहे ठूंठ

सड़क निर्माण के लिए जितने भी पेड़ों की कटाई की गई थी सबसे पहले उन पेड़ों के ठूंठ जेसीबी से निकाले जा रहे हैं। इसके लिए ठेकेदार ने दो जेसीबी मशीनें लगाई हैं। ठूंठ निकालने के पश्चात सड़क के फोनों तरफ बिछाई गई गिट्टी पर रोलर चलाकर बेस तैयार किया जाएगा। पहले चरण में पेट्रोल पंप से लल्ली चौक तक सड़क बनाई जाएगी। दूसरे चरण में लल्ली चौक से थाना चौक तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

एक ओर का यातायात होगा बन्द

सड़क निर्माण के लिए सबसे पहले पोल शिफ्टिंग का काम किया जाना है। रविवार रात नपा के सब इंजीनियर ने पोल शिफ्टिंग के लेआउट सहित मार्किंग भी दे दी है। यातायात बाधित ना हो इसके लिए रात्रि में पोल शिफ्टिंग की जाएगी। पोल शिफ्ट किए जाने के दौरान सड़क के एक तरफ का यातायात बन्द किया जाएगा, ताकि आसानी से बिना किसी व्यवधान के पोल शिफ्ट किए जा सके।

इनका कहना…..

आज से सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है। पेड़ों के ठूंठ निकलवाएं जा रहे हैं। इसके बाद समतलीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

नगेन्द्र वागद्रे, सब इंजीनियर नपा बैतूलपोल शफ्टिंग के लिए लेआउट और मार्किंग कर दी है। बसस्टैंड मार्ग होने के कारण यातायात अधिक रहता है, इसलिए पोल शफ्टिंग का काम रात में किया जाएगा।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी, नपा बैतूल। 

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button