Betul Accident : बरेठा घाट में चलती बाइक पर कूदा बारहसिंगा, बाइक सहित खाई में गिरे दम्पति की हालत गम्भीर

Betul Accident: Boat falls from motorcycle on Barasingha jumped in Baretha Ghat, condition of dumpee along with bike falls

Betul Accident : (बैतूल)। भोपाल नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक चलती बाइक पर बारहसिंगा कूद गया। घटना में बाईक सहित दंपत्ति खाई में गिर गए। जिन्हें गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार मानवेंद्र सिंह कुशवाहा (36) वर्ष और उनकी पत्नी प्रियंका कुशवाह (28) निवासी शाहपुर दोनों पति-पत्नी बाजारों और मेलों में नाश्ते की दुकान चलाते हैं। कुछ दिनों से वे गांव केसिया में लगे मेले में नाश्ते की दुकान चला रहे हैं।

रविवार रात यह दंपती शाहपुर में रह रहे अपने बच्चो के घर में अकेले होने के कारण उनसे मिलने बाइक से जा रहे थे। रात करीब 2 बजे दोनों बाइक से बरेठा घाट के उतार में उतर रहे थे। तभी रास्ते में बरेठा घाट मंदिर के पास सड़क पर अचानक एक बारहसिंगा बाइक पर कूद पड़ा। उसने बाइक को साइड से अपने सिंग से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

घटना इतनी अचानक हुई की पति पत्नी को बचने और संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों घाट की खाई में बाइक समेत जा गिरे। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोमवार सुबह 4 बजे के करीब 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों ही घायल अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button