Betul Politics : डीडी के लिए आएंगे राष्ट्रीय नेता, कांग्रेस नाथ के सहारे

Betul Politics: National leaders will come for DD, Congress with the support of Nath

16 अप्रैल के बाद बैतूल में हो सकती है बड़े नेताओं की सभा

Betul Politics : (बैतूल)। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डालेे जाएंगे। फिलहाल दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार कार्यकर्ताओं के भरोसे और घरों घर पहुंचकर प्रचार में जुटे है। कहा जा रहा है कि 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान वाली सीटों पर प्रदेश और देश के दिग्गज नेताओं को बागडोर सौंपी गई है। प्रथम चरण का मतदान 17 अप्रैल को खत्म होने के बाद बैतूल में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की सभा होने के आसार दिखाई दे रहे है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को उम्मीद है कि स्टार प्रचारकों के आने से उनके पक्ष में माहौल बनेगा।

भाजपा प्रचारकों की सूची भेजेंगी

सूत्र बताते है कि भाजपा ने फिलहाल बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपने उम्मीदवार दुर्गादास उईके को जीत दिलाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ नेता भी विधानसभाओं में घूमकर प्रचार कर रहे है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर के दो नेताओं की सभा कराने की प्लॉनिंग की जा रही है। एक सभा बैतूल तो दूसरी हरदा या टिमरनी में कराने की रणनीति बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारकों के लिए जिला भाजपा की ओर से कुछ दिनों में प्रदेश कार्यालय को सूची भेजी जाएंगी। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भैंसदेही और घोड़ाडोंगरी विधानसभा में सभा कराने की तैयारी की जा रही है, कुछ अन्य स्थानों पर भाजपा की सभा हो सकती है।

कांग्रेस को नाथ का सहारा

कांग्रेस की ओर से फिलहाल किसी बड़े राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता के आने की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। इतना जरूर है अपने पुत्र के लिए छिंदवाड़ा में जबरदस्त लामबंद हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 अप्रैल को मतदान के बाद बैतूल में करीब 2 दिनों में ताबड़तोड़ 6 से 7 सभाएं कर सकते है। इसमें हरदा और टिमरनी भी शामिल बताए जा रहे है, जबकि राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े नेता की हरसूद क्षेत्र में सभा कराने की तैयारी की जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने बताया कि कमलनाथ 19 अप्रैल के बाद कभी भी बैतूल या भैंसदेही में सभा कर सकते है, जबकि प्रदेश संगठन को राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट की हरदा और कन्हैया कुमार की सारनी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की आमला में सभा के लिए प्रस्ताव भेजा है। अन्य राष्ट्रीय नेताओं की सभा के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button