Betul News: कांधे पर गदा रखकर हनुमान जी के साथ जमकर झूमे केंद्रीय मंत्री

Betul News: Union Minister danced with Hanuman ji with mace on his shoulder.

लोहिया वार्ड में गणेश मंडल की झांकी देखकर अभिभूत हुए, प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा

Betul News: बैतूल। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने बैतूल प्रवास के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन किए । रविवार रात केंद्रीय मंत्री अपने समर्थकों के साथ लोहिया वार्ड स्थित नवयुवक नवज्योति गणेश मण्डल पहुंचे यहां उन्होंने भगवान के दर्शन करने के पश्चात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भजनों पर थिरकते हनुमाजी विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। जिसे देख उइके अपने आप को रोक नहीं पाए और हनुमान जी की गदा अपने कांधे पर रखकर जमकर थिरके। बजरंगबली गीत पर जमकर झूमते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके को देख कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया।

भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष दीपू सलूजा समेत गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध ने भी जमकर नृत्य किया। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके यहां दर्शन करने पहुंचे थे । यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे थे। जय -जय बजरंगी गीत पर बजरंगबली के वेशभूषा में एक नर्तक ने मंत्री दुर्गादास के कांधे पर अचानक गदा रख दी। गदा देख मंत्रीजी ने भी बजरंगबली के भजन पर झूमकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई पर । केंद्रीय राज्य मंत्री ने ना केवल जमकर नृत्य किया, बल्कि पंडाल में श्रीराम और भगवान गणेश के जयकारे भी लगाए।

Betul News: कांधे पर गदा रखकर हनुमान जी के साथ जमकर झूमे केंद्रीय मंत्री

मंडल कार्यकर्ताओं मुक्तकंठ से की प्रशंसा

नवयुवक नवज्योति गणेश मंडल द्वारा विशाल 40 फीट मंदिर में 15 फीट के अयोध्यावासी राम के रूप में श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। जब इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को जानकारी मिली तो वे प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे थे। देर रात शहर में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के कारण वे रात 11 बजे यहां पहुंचे तो वे भी हतप्रद रह गए। दरअसल इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिए मौजूद थे। उन्होंने प्रतिमा के दर्शन करने के बाद सभी को संबोधित करते हुए पहले भारत माता और भगवान श्री गणेश के जयकारे के नारे लगाए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतनी रात को युवाओं के साथ महिलाओं की मौजूदगी यह बताती है कि लोहिया वार्ड में भगवान श्री गणेश का राम रूप सभी को मोहित कर रहा है। उइके ने कहा कि लगातार 35 वर्ष से कार्यकर्ताओं अलग-अलग प्रतिमा स्थापित कर शहर के लोगोंं के लिए अच्छा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए और अच्छे आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मदद का आश्वासन दिया।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button