Today Betul News: एक फोन कॉल ने तय कर दिया था गुड्डू का भाजपा में प्रवेश!

Today Betul News: A phone call had decided Guddu's entry into BJP!

छिंदवाड़ा की तर्ज पर क्या बैतूल में भी हो रहा दलबदल

Today Betul News: बैतूल। कांग्रेस के मंच पर अपनी उपेक्षा से आहत शहर कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा में प्रवेश काफी चौकाने वाला है। कहीं ना कहीं यह पूरा मसला छिंदवाड़ा जिले में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा हुआ भी नजर आ रहा है, क्योंकि गुड्डू शर्मा की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हमेशा दखल रहा है। इतिहास गवाह है कि बिना कमलनाथ से सलाह लिए गुड्डू शर्मा ने कोई राजनीतिक कदम आगे नहीं बढाया।

अब गुड्डू शर्मा का भाजपा में प्रवेश भी इसी से जुड़ा नजर आ रहा है। दरअसल 3 अप्रैल को कांग्रेस के मंच पर आसीन गुड्डू शर्मा पूरे समय नर्वस नजर आ रहे थे। इस पर मुहर तब लगी जब कार्यक्रम का समापन हुआ और यह खबर आग की तरह फैल गयी कि ऐन वक्त पर भाषण देने वालों की सूची में से गुड्डू का नाम जीतू पटवारी ने कटवा दिया था जिसके बाद वे नाराज हो गए।

जब साँझवीर संवाद दाता ने उनसे चर्चा की तो उनका कहना था कि इस संबंध में वे दूरभाष पर कमलनाथ से चर्चा कर रहे हैं इसके बाद ही कुछ निर्णय लेंगे। इसके ठीक दो घण्टे बाद उन्होंने अपने पद से स्तीफा दे दिया और दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली।

तो क्या गुड्डू को इस्तीफा देने और भाजपा ज्वाइन करने के निर्देश छिंदवाड़ा से मिले थे जो आनन फानन में उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश भी ले लिया।यह सवाल राजनीति के जानकारों के मन मे भी कौंध रहा है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से दोनो जिलों में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने का सिलसिला चल रहा है। वो कहीं ना कहीं राजनीति के गहरे गठजोड़ की तरफ भी इशारा कर रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button