Betul Ki Taza Khabar: 20 करोड़ का नुकसान: फिर भी नपा का 4 करोड़ फायदे का बजट

Betul Ki Taza Khabar: Loss of Rs 20 crores: Still NAPA's budget has a profit of Rs 4 crores

सम्मेलन में 150 करोड़ के बजट पर सहमति बनी, अमृत योजना को बजट से हटाया…

Betul Ki Taza Khabar:(बैतूल)। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बुधवार को बैतूल नगरपालिका ने कुल 150 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है। हालांकि गत वर्ष नगरपालिका को शासन से विभिन्न मद नहीं मिलने के कारण 20 करोड़ का घाटा हुआ है। इसके बावजूद नए वित्तीय वर्ष के लिए संपूर्ण आय-व्यय के बाद नगरपालिका को 4 करोड़ से अधिक के फायदे का बजट प्रस्तुत किया गया है। इस बजट की खासियत यह है कि शहर के लोगों पर कोई भी अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है, यह शहर के लोगों के लिए राहत की बात कही जा सकती है।
नगरपालिका के बाल मंदिर सभागृह में बुधवार दोपहर 12 बजे से चार एजेंडों के साथ बजट सत्र की शुरूआत हुई।

सम्मेलन में नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया समेत सभी पार्षद मौजूद थे। नपाध्यक्ष ने इस वर्ष कुल 1 अरब 51 करोड़ 53 लाख 82 हजार का बजट पार्षदों के समक्ष रखा। बताया गया कि संपूर्ण खर्च के बाद वित्तीय वर्ष में 1 अरब 47 करोड़ 96 लाख 45 हजार रूपए खर्च करने के बाद नगरपालिका को 4 करोड़ से अधिक की आय मिल सकती है। उन्होंने बताया किया कि गत वर्ष शासन से मिलने वाली विभिन्न मदों की राशि में कटौती की जाने के कारण नगरपालिका को करीब 20 करोड़ रूपए की राजस्व हानि उठाना पड़ा। इसके अलावा मिलने वाले अनुदान में भी काफी कमी आई। उन्होंने बताया कि गत वर्ष घाटे को पूरा करते हुए इस बार शहर के लोगों के लिए कोई किसी भी कर में वृद्धि नहीं की गई है। करीब 4 करोड़ से अधिक की राशि वित्तीय वर्ष में नगरपालिका को मुनाफे के रूप में मिलने की संभावना है। सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने शहर के लोगों के लिए बजट को गत वर्ष हुए घाटे के बावजूद संतुलित बताते हुए जानकारी उपलब्ध कराई।

4 विषयों पर आहूत था सम्मेलन

नगरपालिका का सम्मेलन वैसे वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के बजट पर आधारित था, लेकिन इसमें तीन अन्य विषयों को भी शामिल किया गया है। सम्मेलन में ठोस अपशिष्ट परियोजना के अंतर्गत प्राप्त न्यूनतम निविदा की दर को स्वीकृति मिल गई। कोठीबाजार में मुल्ला पेट्रोल पंप से थाना चौक तक बनने वाले रूट डिवाईडर की ड्राईंग डिजाईन को भी संशोधित करने का निर्णय लिया गया। अब संभावना है कि नगरपालिका दोनों ओर नालियां भी बना सकती है। इसके अलावा टूयूबलर पोल की पूर्व में जारी की गई निविदा को ठेकेदार की लापरवाही के कारण निरस्त करने पर भी सहमति बन गई है।

नए वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए बनाया बजट

Betul Ki Taza Khabar: 20 करोड़ का नुकसान: फिर भी नपा का 4 करोड़ फायदे का बजट

नगर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बीते वित्तीय वर्ष में निकाय को क्षति को ध्यान में रखा गया है। इस बजट में पूर्व में स्वीकृत कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्व में स्वीकृत कार्यो के अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य विकास कार्यो को भी बजट में स्वीकृत किया जाएगा। बजट में सभी शाखाओं को प्रर्याप्त राशि मुहैया कराई गई है, ताकि विकास कार्यो को गति मिल सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नगरपालिका को पुंजीगत आय के तहत 34 करोड़ 50 लाख रूपए और योजना अंतर्गत 33 करोड़ 16 लाख 85 हजार रूपए का राजस्व होगा। यह राशि कुल 82 करोड़ 26 लाख 97 हजार रूपए है।

समस्याओं को लेकर पार्षदों का फिर हंगामा

बजट सत्र में एक बार फिर कांग्रेसी पार्षदों ने अपने वार्डो में काम न करवाने पर जमकर हंगामा किया। जाकिर हुसैन की पार्षद नंदिनी तिवारी ने अपने वार्ड में दो वर्ष से डामरीकरण न होने पर फिर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने परिषद पर भेदभाव के आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में डामरीकरण, पाईप लाईन, नाली का काम नहीं हो रहा है। कई बार बैठक में समस्या उठाई, कुछ हल नहीं निकला। तिलक वार्ड के पार्षद अब्दुल नफीस ने हमेशा की तरह कांग्रेसी पार्षद के साथ भेदभाव के आरोप लगा दिया। कांगे्रस के अलावा भाजपा के दुर्गा वार्ड की पार्षद संतोष भलावी ने टेंडर होने के बाद 6 माह से डामरीकरण न होने और अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 महीने में कितने काम हुए बताए जाए। उन्होंने आरोप लगाए कि चुनिंदा वार्ड में ही काम कराया जा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड के कामों का ब्यौरा रखा जाएगा। पार्षद कदीर खान, अर्चना साहू ने भी अपनी बातों को बैठक में रखा।

ऐसा होगा वित्तीय वर्ष में खर्च

  • स्थापना व्यय 22,51,50,000
  • सामान्य प्रशासन 2,04, 50,000
  • स्वास्थ्य शाखा 18,80,00,000जल
  • प्रदाय 1,93,00,000
  • विद्युत शाखा 7,70,00,000
  • लोक निर्माण 91,95,00,000
  • योजनाआ पर इतना होगा खर्च
  • अमृत योजना 20,00,00,000
  • कायाकल्प 6,00,00,000
  • सीएम इन्फ्रा 5,00,00,000
  • कार्या. भवन 3,00,00,000
  • गंज मंडी 17,00,00,000
  • सड़क 15,50,00,000
  • नाली 4,00,00,000
  • बाजार 3,00,00,000

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button