Today Betul News: जोर-शोर से शुरू हुआ टू-लेन सड़क का काम, आखिर क्यों रोक दिया?

Today Betul News: Two-lane road work started with great enthusiasm, why was it stopped?

बस स्टैंड और पेट्रोल पंप के बीच प्लानिंग बदली…

Today Betul News:(बैतूल)। लगभग 1 माह पहले थाना चौक से मुल्ला पेट्रोल पंप तक टू लेन सड़क निर्माण का काम बड़े जोर-शोर से शुरू किया गया था। सबसे पहले अतिक्रमण हटाया गया और बिजली के पोल सड़क के बीच मे शिफ्ट करने के लिए गड्ढे खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया था। पेड़ों की कटाई भी शुरू की जा चुकी थी, लेकिन अचानक पूरी रफ्तार से शुरू किया गए काम पर ब्रेक लग गया। ब्रेक भी ऐसा लगा कि आज तक काम शुरू नहीं किया जा सका है। अब इस सड़क के निर्माण को लेकर पब्लिक इंटरेस्ट भी बढ़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अतिक्रमण जहां पुन: पैर पसारने लगा है तो वहीं नगर पालिका परिषद की सक्रियता भी नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को लेकर कुछ तब्दीलियों पर विचार विमर्श किया जा रहा है, ताकि आमजनों को एक उत्कृष्ट सड़क की सौगात भी मिल जाए और नगर पालिका कि आय के संसाधन भी निर्मित हो सकें।

क्या सहकारी बैंक से पेट्रोल पंप तक बनेगी दुकानें ?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बसस्टैंड से लेकर पेट्रोल पंप चौराहे तक सड़क निर्माण में तब्दीली करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरपालिका के बीच विचार किया जा रहा है। बसस्टैंड से लेकर सहकारी बैंक तक कोर्ट कि बाउंड्रीवाल से सटकर दुकानें बनाई गई हैं, लेकिन सहकारी बैंक से पेट्रोल पंप तक कि जगह खाली पड़ी हुई है। इस जगह पर भी छोटे साइज की दुकाने निर्मित किये जाने की प्लानिंग पर विचार किए जाने की जानकारी मिल रही है, ताकि लोगों को रोजगार भी मिल सके और नगर पालिका की आय में वृद्धि भी हो सके। यदि दुकानें बनाई जाती हैं तो सड़क का स्पेस काफी कम हो जाएगा। जबकि इस सड़क का स्पेस ज्यादा होना इसलिए जरूरी है कि इस सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के साथ साथ दिन भर सैकड़ों बसों का आना जाना लगा रहता है। जानकारी मिली है कि यदि दुकानें बनाए जाने की प्लानिंग होती है तो उत्कृष्ट स्कूल कि बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा सड़क निर्माण के लिए लिया जा सकता है जो भी है, लेकिन फिलहाल काम क्यों बंद कर दिया गया है? इसको लेकर लोगों के मन मे जिज्ञासा के भाव जरूर पनप रहे हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button