Betul Today News: कमिश्रर कार्यालय से अनियमितता की रोज मांगी जा रही जानकारी

Betul Today News: Information about irregularities is being sought daily from the Commissioner's office.

फर्जीवाड़े के दस्तावेज देने में एकलव्य आदिवासी विद्यालय को छूट रहा पसीना…

Betul Today News:(बैतूल)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में सामग्री क्रय के दौरान किए गए फर्जीवाड़े के बाद बैतूल से लेकर राजधानी भोपाल तक हडक़म्प मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वल्लभ भवन स्थित आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रमुख डॉ ई रमेश मामले से जुड़ी प्रत्येक जानकारी सीधे भोपाल तलब करवा रहे हैं, इसके बाद आवासीय परिसर में हडक़म्प मचा हुआ है।

सूत्र बताते है कि तेज तर्रार कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा भ्रष्टाचार की प्राप्त शिकायत की जांच करने हेतु जिला स्तरीय जांच दल गठित कर जांच कराई गई थी। जांच में भारी अनियमितता एवं बड़ा हेरफेर मिला है। जांच उपरांत कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए प्राचार्य सुरेंद्र डोनीवाल, व्याख्याता एनके शर्मा , पीजीटी केके कटारे के विरुद्ध निलंबन करने हेतु अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव आयुक्त जनजाति कार्य भोपाल को प्रेषित किया गया था,लेकिन कार्रवाई अभी भी लंबित है। जानकारी मिली है कि एकलव्य आवासीय परिसर में अपने आप को बचाने के भरपूर प्रयास जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य के द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता प्रभावित ना हो इसके लिए कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से उनके आहरण सावितरण पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जो कि आज दिनांक तक नहीं लगाया गया है।

जांच में दोषी पाई गई भ्रष्टाचारियों कि टीम, नहीं हटाए अतिथि अधीक्षक

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जांच समिति बनाकर एसडीएम शाहपुर को जिम्मेदारी सौंपी थी। एसडीएम अभिजीत सिंह द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में ही वित्तीय अनियमितता स्पष्ट होने के बाद प्राचार्य सहित व्याख्यता और पीजीटी के खिलाफ अनुशात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को भेज दिया गया था। इसके अलावा जिला स्तर से उच्च श्रेणी शिक्षक बीएल कुमरे और सुदीप्त  शेखर सरकार, सहायक ग्रेड 3 को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर बैतूल द्वारा निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय के अतिथि अधीक्षक आशीष यादव एवं अतिथि अधीक्षिका  सुश्री श्वेता बिसेन को पद से पृथक करने हेतु प्राचार्य को लिखित में कलेक्टर बैतूल द्वारा निर्देशित किया गया था,परंतु प्राचार्य के द्वारा आज दिनांक तक उक्त अतिथि अधीक्षिको को पद से पृथक नहीं किया गया। जबकि नियम यह है कि आयुक्त भोपाल से अतिथि अधीक्षकों की प्राप्त चयनित सूची में से नए अतिथि  अधीक्षकों को कार्य हेतु बुलाया जाना था, लेकिन यहां भी प्राचार्य मनमानी पर उतारू हैं। मौजूदा अतिथि अधीक्षक प्राचार्य के इतने करीबी हो चुके हैं कि वर्तमान अतिथि अधीक्षकों को कलेक्टर के निर्देश के बाद भी प्राचार्य सुरेंद्र डोनीवाल ने उन्हें पद से पृथक नहीं किया है। यह कलेक्टर के आदेश की स्पष्ट अवहेलना है।

लेक्टर सख्त, अधिकारी सुस्त

इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर का रुख तो सख्त नजर आ रहा है, लेकिन उनके मातहत अधिकारी उनके ही निर्देशों को हल्के में ले रहे हैं। इसका पता इसी से चलता है कि आउटसोर्स कर्मचारी को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान नहीं करने के लिए श्रम पदाधिकारी बैतूल के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। संबंधित ठेकेदार एवं प्राचार्य को नोटिस जारी कर कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए फिर भी श्रम पदाधिकारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में विद्यालय में क्रय सामग्रियों के सत्यापन हेतु  विद्यालय स्तरीय समिति जिसके अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर है। सदस्य अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सदस्य अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सदस्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सदस्य विकासखंड परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सदस्य एकलव्य विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सदस्य एकलव्य विद्यालय के कक्षा दसवीं में मेरिट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एक बालक एक बालिका के पालक सदस्य एवं एकलव्य विद्यालय का प्राचार्य सचिव शासन से निर्धारित है।

उक्त समिति के द्वारा वर्ष 2023-24 में सामग्रियों में किए गए अनियमितता के सत्यापन की जांच नियमों के परिपेक्ष में करके सात दिवस के अंदर कलेक्टर बैतूल को प्रस्तुत करना था जो कि आज दिनांक तक नहीं किया गया है। हालांकि समिति के अध्यक्ष एसडीएम शाहपुर वर्तमान में प्रशिक्षण पर भोपाल प्रवास पर हैं। जानकारी मिली है कि इस लेटलतीफी का सीधा फायदा उठाने की कोशिश फर्जी में शामिल लोगों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर द्वारा अनुशात्मक कार्यवाही के लिए आयुक्त की भेजे गए प्रस्ताव पर क्या कार्यवाही हो रही है यह जानने के लिए आयुक्त डॉ ई रमेश से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना…

निलंबन के प्रस्तावों पर क्या कार्रवाई की गई, यह देखकर ही बता पाउंगा। अभी मैं आवश्यक बैठक में हूं।
डॉ ई रमेश आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग, भोपाल

कलेक्टर के निर्देश पर जांच रिपोर्ट सौंप दी गई थी। संभवत: इस रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही भी कर दी गई है। चूंकि शासकीय निर्देश पर वर्तमान में मैं प्रशिक्षण पर भोपाल में हूं। सामग्री क्रय के सत्यापन सबंधी जानकारी मुझे नहीं है।

अभिजीत सिंह,एसडीएम, शाहपुर

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button