Moto G04 launch: 8000 से भी कम में लांन्‍च हुआ Moto G04 स्मार्टफोन, मिलती है 5000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Moto G04 launch: Moto G04 smartphone launched for less than Rs 8000, gets 5000mAh battery, know the price

Moto G04 launch: लेनोवो के स्‍वामित्‍व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G04 लॉन्च किया है। ये एक किफायती फोन है। इसमें एक बड़ी स्क्रीन है। ये नया फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसकी बैटरी 5000 mAh की है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6,249 रुपये है। आइए जानते हैं Moto G04 के बारे में सबकुछ…

भारत में मोटो G04 की कीमत(Moto G04 launch)

Motorola के इस फोन को चार कलर्स (ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज) में पेश किया गया है। इसका रियर ऐक्रेलिक ग्लास से बना है, यानी स्क्रैच नहीं आएगा। फोन को दोन वेरिएट में बेचा जाएगा। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएट की कीमत 6,249 रुपये है और दूसरा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। फोन को 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला और स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो G04 स्पेसिफिकेशन(Moto G04 launch)

Moto G04 launch: 8000 से भी कम में लांन्‍च हुआ Moto G04 स्मार्टफोन, मिलती है 5000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Moto G04 में 6। 6-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 90HZ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा कैमरा कटआउट मिलेगा। एम्बियंट लाइट के हिसाब से ब्राइटनेस एडजेस्ट हो जाएगी। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस स्पीकर मिलते हैं। फोन OS का लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉइड 14 पर चलेगा। फोन UNISOC T606 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसके अलावा फोन में 3 सिम कार्ड स्लॉट मिलते हैं।

मोटो G04 कैमरा और बैटरी(Moto G04 launch)

 

Moto G04 में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें पीछे की तरफ 16 मेगापिक्सल का कैमरा और सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये दोनों कैमरे AI तकनीक का इस्तेमाल करके अच्छी फोटो लेते हैं। इसमें और भी कई खासियतें हैं, जैसे अच्छी तस्वीरें लेने के लिए HDR, पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, नाइट विजन और लेवलर जैसे फीचर्स।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button