Best Battery Backup Laptop: Acer ने भारत में AI Laptop किया लॉन्च, फुल चार्ज में 12 घंटे से ज्यादा चलेगी बैटरी, जानिए कीमत और फीचर्स

Best Battery Backup Laptop: Acer launches AI Laptop in India, battery will last more than 12 hours in full charge, know price and features

Best Battery Backup Laptop: Acer ने डेली यूज के लिए नया लैपटॉप Swift Go 14 भारत में लॉन्च किया है, जो खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए तैयार किया गया है। इसमें कई खास AI फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट कोपिलोट इन विंडोज, एसर ऑल्टरव्यू, एसर एआई जोन, एसर प्यूरिफाइडवॉइस 2।0 नॉइज रिडक्शन और एसर प्यूरिफाइडव्यू वीडियो एन्हांसमेंट। यह सब लेटेस्ट Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, Intel AI Boost और Intel Arc GPU के साथ मिलकर काम करता है। आइए जानते हैं Acer Swift Go 14 AI laptop की कीमत और फीचर्स…

फीचर्स (Best Battery Backup Laptop)

एसर स्विफ्ट गो 14 में 14 इंच की टच स्क्रीन मिलती है। इसकी रिजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। स्क्रीन चौड़ी है जिससे वीडियो और वर्किंग दोनों में मजा आएगा (16:10 आस्पेक्ट रेश्यो)। हालांकि फ्रेम रेट थोड़ा कम है (60 हर्ट्ज), लेकिन कलर्स बहुत अच्छे दिखेंगे (100% sRGB कलर कवरेज) और आंखों पर भी ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा (Eyesafe और DisplayHDR सर्टिफिकेशन)। इसके प्रोसेसर दो ऑप्शनों में आते हैं
– इंटेल कोर अल्ट्रा 5 या 7, दोनों में ही 16 कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए इंटेल आर्क जीपीयू दिया गया है, जिससे गेम्स और ग्राफिक्स वर्क अच्छे से चलेंगे।

एसर स्विफ्ट गो 14 लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज है (Core Ultra 5 के साथ; 1TB तक सपोर्ट करता है) या 1TB स्टोरेज (Core Ultra 7 के साथ) है। इसमें 65WHr की बैटरी है जो 12।5 घंटे तक चल सकती है। आप इसे USB Type-C 100 W PD AC अडैप्टर से चार्ज कर सकते हैं। इस लैपटॉप में विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और एमएस ऑफिस होम एंड स्टूडेंट भी शामिल है।

इसमें बैकलाइट कीबोर्ड है जिसमें 83-/84-/87 फुल-साइज कीज हैं। डिस्प्ले के ऊपर, 1440p QHD वेबकैम है जिसमें नॉइज रिडक्शन है। इसमें DTS सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5।3, 1x HDMI, 1 x USB-A 3।2 Gen1 पोर्ट विद पावर-ऑफ चार्जिंग, 1 x USB-C पोर्ट विद DC-in, 1 x USB-A 3।2 पोर्ट शामिल हैं। इसका वजन 1।32 किलो है।

कीमत (Best Battery Backup Laptop)

Acer Swift Go 14 को भारत में प्योर सिल्वर शेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस लैपटॉप के Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये है। वहीं, इसके Intel Core Ultra 7 वेरिएंट की कीमत 99,990 रुपये है। एसर के इस लैपटॉप को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी के स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button