Most Valuable Automobile Company In India: 7 साल बाद Tata Motors ने पलट दिया खेल, M-Cap में Maruti को दी मात
Most Valuable Automobile Company In India: After 7 years, Tata Motors changed the game, defeated Maruti in M-Cap

Most Valuable Automobile Company In India: इण्डिया के मार्केट में कार बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी टॉप पर है, दूसरे नंबर पर हुंडई और तीसरे पर टाटा मोटर्स हैं। लेकिन, मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे निकल गई है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) मंगलवार को मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-Cap) के लिहाज से देश की सबसे वैल्युएबल व्हीकल कंपनी बन गई। इससे पहले यह खिताब मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) के पास था लेकिन अब टाटा मोटर्स ने मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) को पछाड़ दिया है।(Most Valuable Automobile Company In India)
साल 2023 में टाटा मोटर्स की बिक्री(Most Valuable Automobile Company In India)

टाटा मोटर्स ने 2023 में कुल 5.53 लाख व्हीकल बेचे हैं, जो किसी कैलेंडर ईयप में इसका सबसे बड़ा बिक्री आंकड़ा है। यह लगातार तीसरा साल था, जब कंपनी एक कैलेंडर ईयर में अपना आंकड़ा बेहतर करती रही है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा था कि 2023 में कॉम्पैक्ट एसयूवी और हैचबैक सेगमेंट के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बूते कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।
- Also Read: Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: मारुति वैगन आर या टाटा टियागो कौन है सबसे बेस्ट, जानें फीचर्स और कीमत
खूब बिक रही नेक्सन और पंच(Most Valuable Automobile Company In India)

टाटा मोटर्स के लिए सबसे ज्यादा वॉल्यूम नेक्सन और पंच जनरेट करती है। नेक्सन इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। (Most Valuable Automobile Company In India) अभी तक कंपनी इसकी 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स रोल आउट कर चुकी है। इस आंकड़े में एसयूवी के आंतरिक दहन इंजन (ICE) और ईवी, दोनों मॉडल शामिल हैं। 2023 की पहली छमाही में इसने 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया था और अब 6 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि नेक्सन को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था।(Most Valuable Automobile Company In India)
किमत(Most Valuable Automobile Company In India)

कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में उसके वैल्युएशन के अलावा डीवीआर (डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स) शेयर शामिल हैं। मंगलवार को टाटा मोटर्स का M-Cap 2,85,515.64 करोड़ रुपये जबकि टाटा मोटर्स लिमिटेड-डीवीआर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 29,119.42 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर यह 3,14,635.06 करोड़ रुपये रहा। यह मारुति के 3,13,058.50 करोड़ रुपये के वैल्युएशन से 1,576.56 करोड़ रुपये ज्यादा है।





