Honda Car Discount Offers : होंडा कारों पर 1.13 लाख के ऑफर के साथ दे रही जबरदस्त डिस्काउंट
Honda Car Discount Offer: Offer of Rs 1.13 lakh on Honda car, giving tremendous discount offer.

Honda Car Discount Offers : ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटो कंपनियों ने कमर कस ली है। बीते कुछ दिनों में देश की लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों ने ऑफर्स और छूट का ऐलान किया है। इसी के तहत जापान की होंडा भी कार खरीदारों को बड़ा ऑफर दे रही है। (Honda Car Discount Offers) होंडा के इंडिया पोर्टफोलियो में तीन कारें- होंडा सिटी, होंडा अमेज और होंडा एलिवेट हैं। इनमें से सिटी और अमेज, सेडान हैं जबकि एलिवेट कॉम्पेक्ट एसयूवी है। हालांकि, एलिवेट पर ऑफर्स नहीं है। कंपनी इस महीने सिटी और अमेज के 2023 और 2024, दोनों मॉडल्स पर 1 लाख रुपये के करीब तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। चलिए इनके बारे में बताते हैं।(Honda Car Discount Offers)
होंडा अमेज़ डिस्काउंट ऑफर(Honda Car Discount Offers)
होंडा अमेज के 2023 मॉडल पर 78,246 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिनमें कैश डिस्काउंट, फ्री एसेसरीज, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर्स हैं। आप इसके 2023 मॉडल पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या फिर 36,246 तक की फ्री एसेसरीज पा सकते हैं।

वहीं, अगर इसके 2024 मॉडल की बात की जाए तो उसपर 91,346 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसपर ग्राहक 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या फिर 24,346 रुपये तक की फ्री एसेसरीज ले सकते हैं। इनके अलावा लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहे हैं।
होंडा सिटी डिस्काउंट ऑफर(Honda Car Discount Offers)
होंडा सिटी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके 2023 मॉडल पर 1।13 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर हैं, जिनमें 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या फिर 26,947 रुपये तक की फ्री एसेसरीज शामिल है। इनके अलावा, लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट, स्पेशल कॉरपोरेट डिस्काउंट और स्पेशल एडिशन बेनिफिट्स जैसे अन्य लाभ भी शामिल हैं।

वहीं, इसके 2024 मॉडल पर कुल 74,947 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, इसमें 15000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 16,296 रुपये तक की फ्री एसेसरीज शामिल है। इसके अलावा, लॉयल्टी बोनस, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे अन्य ऑफर भी इसमें शामिल हैं।





