Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: मारुति वैगन आर या टाटा टियागो कौन है सबसे बेस्‍ट, जानें फीचर्स और कीमत

Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: Which is the best Maruti Wagon R or Tata Tiago, know the features and price

Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: टाटा मोटर्स ने इस महीने अपनी टाटा टियागो CNG को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार में टाटा टियागो की सीएनजी कार का मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी से सीधा और कड़ा मुकाबला है। मारुति सुजुकी वैगन आर और टाटा टियागो, यह दोनों एंट्री लेवल हैचबैक कारें हैं। दोनों की प्राइस रेंज लगभग समान हैं। ऐसे में बहुत से लोग कंफ्यूज हो सकते हैं कि वैगन आर खरीदें या टियागो। वैगन आर के साथ आपको मारुति का बड़ा आफ्टर सेल सर्विस नेटवर्क और बेहतर माइलेज का भरोसा मिलता है। वहीं, दूसरी तरफ टियागो है, जहां आपको टाटा की सेफ्टी और ठीक-ठाक माइलेज ऑफर किया जाता है। अब आप इनमें से कौन सी कार लेंगे, इसका फैसला तो आप ही को करना होगा लेकिन हम इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आपको बताने वाले हैं।

फीचर्स(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

वैगरआर में 7-इंच टचस्क्री डिस्प्ले, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, 14 इंच अलॉय व्हील,ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और एएमटी मॉडल में हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स हैं।

वहीं, टियागो में 7.0 इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, कूल्ड ग्लवबॉक्स, एएमटी वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर क्रीप फंक्शन और स्पोर्ट मोड, 15-इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर हैं।

इंजन(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

मारुति वैगन आर(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: मारुति वैगन आर या टाटा टियागो कौन है सबसे बेस्‍ट, जानें फिचर्स और किमत

मारुति वैगन आर में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन- 1-लीटर पेट्रोल (67पीएस और 89एनएम) और 1.2-लीटर पेट्रोल (90पीएस और 113एनएम) मिलते हैं। इसके छोटे इंजन के साथ सीएनजी किट ऑप्शन भी मिलता है, सीएनजी पर यह 57पीएस और 82. 1एनएम जनरेट करता है।

इसके सीएनजी में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है जबकि पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल पर 25. 19kmpl और CNG पर 34. 05kmpkg तक का माइलेज ऑफर कर सकती है।

टाटा टियागो(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: मारुति वैगन आर या टाटा टियागो कौन है सबसे बेस्‍ट, जानें फिचर्स और किमत

वहीं, टाटा टियागो में एक ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86पीएस/113एनएम) ऑप्शन आता है। इसके साथ ही सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

सीएनजी पर इंजन 73 पीएस जनरेट करता है। टाटा टियागो के सीएनजी में आपको 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ एएमटी का ऑप्शन भी मिलने लगा है। यह पेट्रोल पर 19kmpl और CNG पर 26.49kmpkg तक का माइलेज ऑफर कर सकती है।

परफॉर्मेंस(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

Maruti Wagon R Vs Tata Tiago: मारुति वैगन आर या टाटा टियागो कौन है सबसे बेस्‍ट, जानें फिचर्स और किमत

Tata Tiago CNG में लगा 1199 सीसी का इंजन 6000 आरपीएम पर 73.4 PS का मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 95 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Maruti Suzuki WagonR CNG में लगा इंजन 5500 आरपीएम पर 58 bhp का मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

कीमत(Maruti Wagon R Vs Tata Tiago)

मारुति वैगन आर की प्राइस रेंज 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है जबकि टाटा टियागो की प्राइस रेंज 5.60 लाख रुपये से 8.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। यह दोनों ही 5-सीटर कारे हैं लेकिन इनमें मारुति वैगन आर ज्यादा स्पेशियस फील होती है क्योंकि यह टॉलबॉल डिजाइन में आती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button