Vehicles Retail Sales In February 2024: फरवरी में व्हीकल की हुई छप्पर फाड़ बिक्री, जानें पिछले महीने कार-टू व्हीलर्स कितनी बिकीं
Vehicles Retail Sales In February 2024: Vehicle sales were huge in February, know how much car-two wheelers were sold last month

Vehicles Retail Sales In February 2024: फरवरी में कार और टू-व्हीलर व्हीकल्स समेत सभी सेगमेंट्स की बीते महीने जोरदार बिक्री हुई। देश में व्हीकल्स की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 13% बढ़ गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने कुल 20,29,541 व्हीकल्स की रिटेल बिक्री हुई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 17,94,866 यूनिट थी। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पिछले महीने बिक्री 12% बढ़कर 3,30,107 यूनिट हो गई, जो फरवरी 2023 में 2,93,803 यूनिट थी।
यात्री वाहनों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री
खबर के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा कि फरवरी के महीने में यात्री वाहनों की अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। नए प्रोडक्ट्स की रणनीतिक पेशकश और वाहनों की उपलब्धता बढ़ने की इसमें अहम भूमिका रही। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 14,39,523 यूनिट रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 12,71,073 यूनिट थी।
- Also Read: Ola Electric EV Patents: ओला EV पेटेंट ने टीवीएस, सुजुकी और होंडा को चटाई धूल, निकली सबसे आगे
इन वजहों से बिक्री को मिला सपोर्ट
सिंघानिया ने कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट में वृद्धि के पीछे ग्रामीण क्षेत्र की मांग, प्रीमियम मॉडलों की चाहत, व्यापक उत्पाद उपलब्धता और दिलचस्प ऑफर की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि शादियों के मौसम और बेहतर आर्थिक स्थिति जैसे कारकों ने भी इस सकारात्मक वृद्धि में योगदान दिया।
तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी 24 प्रतिशत बढ़ी
सिंघानिया ने कहा कि नकदी प्रवाह की कमी और चुनाव से संबंधित खरीद स्थगन जैसी बाओं के बावजूद इस खंड में वृद्धि देखी गई, जो इस क्षेत्र के लचीलेपन और क्रमिक सुधार को उजागर करती है। तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी पिछले महीने 24 प्रतिशत बढ़कर 94,918 इकाई हो गई। इसी तरह, ट्रैक्टर की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 76,626 इकाई हो गई।
फरवरी में कमर्शियल व्हीकल्स की रिटेल बिक्री बढ़कर 88,367 यूनिट हो गई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 5% अधिक है। सिंघानिया ने कहा कि नकदी प्रवाह की कमी और चुनाव से संबंधित खरीद स्थगन जैसी बाधाओं के बावजूद इस सेगमेंट में वृद्धि देखी गई, जो इस क्षेत्र के लचीलेपन और क्रमिक सुधार को उजागर करती है।





