Best Selling Cars In India : 2023 में Swift और WagonR सहित सबसे ज्यादा बिकी ये 5 कारें …
Best Selling Cars In India: These 5 best selling cars including Swift and WagonR in 2023 ...

Best Selling Cars In India : भारत में हर महीने कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। कीमत कम होने के बाद भी कारों की बिक्री में कमी देखने को नहीं मिली है। इण्डियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी मैक्सिमम शेयर के साथ लीड कर रही है। मारुति सुजुकी के पास किफायती कारों का बड़ा पोर्टफोलियो है। इसीलिए, हर साल यह सबसे ज्यादा कारें बेचने में सफल रह पाती है।(Best Selling Cars In India) मारुति सुजुकी टॉप सेलिंग कार कंपनी है। साल 2023 में भी इसने ही सबसे ज्यादा कारें बेची हैं।
अब अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात की जाए तो इस लिस्ट में भी मारुति सुजुकी के मॉडल सबसे ऊपर हैं। साल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारें- मारुति स्विफ्ट, वैगनआर, बलेनो, ब्रेजा और टाटा नेक्सन हैं।(Best Selling Cars In India) पहले चार मॉडल मारुति के हैं और फिर पांचवें नंबर पर टाटा की कार है।
साल 2023 के दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कुल 2,03,469 यूनिट्स बिकी हैं। इसके साथ ही, इसने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया। साल 2022 की तुलना में इसकी बिक्री 15 प्रतिशत बढ़ी है क्योंकि तब 1,76,424 यूनिट्स बिकी थीं।(Best Selling Cars In India)
स्विफ्ट के बाद मारुति सुजुकी वैगनआर, बलेनो और ब्रेजा क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रही हैं। साल 2023 में वैगनआर की कुल 2,01,301 यूनिट्स, बलेनो की कुल 1,93,989 यूनिट् और ब्रेजा की कुल 1,70,588 यूनिट्स बिकी हैं।(Best Selling Cars In India)
- Alao Read: Optical Illusion : जीनियस ही 5 सेकेंड में ढूंंढ सकते है तस्वीर में छिपी बिल्ली, करेंं चेलैंज पूरा
इनके बाद नेक्सन रही। साल 2023 में नेक्सन की कुल 1,70,311 यूनिट्स बिकी हैं। इसके साथ ही, यह पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। हालांकि, इसकी बिक्री और ब्रेजा की बिक्री में बहुत मामूली अंतर है।(Best Selling Cars In India)
2023 की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कार(Best Selling Cars In India)
- Maruti Swift- 2,03,469 यूनिट्स बिकी
- Maruti WagonR- 2,01,301 यूनिट्स बिकी
- Maruti Baleno- 1,93,989 यूनिट्स बिकी
- Maruti Brezza- 1,70,588 यूनिट्स बिकी
- Tata Nexon- 1,70,311 यूनिट्स बिकी




