Flipkart Sale : फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में iPhone 15 भी है शामिल…
Flipkart Sale: Bumper discount on smartphones on Flipkart, iPhone 15 is also included in the list...

Flipkart Sale : फरवरी के इस प्यार वाले मौसम में फ्लिपकार्ट पर तगड़ी मोबाइल बोनान्जा सेल वापस आ गई है। कुछ दिनों के लिए चलने वाली इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है। Poco X6, iPhone 15, iPhone 15 Pro Max, Motorola Edge 40 Neo जैसे कई फोन पर शानदार डील्स उपलब्ध हैं। लेकिन ध्यान दें कि सभी डील्स में सीधी छूट नहीं है, कुछ बैंक ऑफर्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं। यह सेल 15 फरवरी तक चलेगी। आज हम आपको यहां मिलने वाली अब तक की सबसे बेस्ट डील के बारे में बताने जा रहे है।
iPhone 15 पर डिस्काउंट(Flipkart Sale)

अगर आप नया iPhone 15 खरीदना चाहते हैं, तो बिना किसी शर्त के आप इसे 66,999 में खरीद सकते हैं। याद रखें कि पिछले साल भारत में iPhone 15 को 79,900 में लॉन्च किया गया था। अभी शानदार मौका है क्योंकि यह लॉन्च के करीब 5 महीने बाद अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। इसका मतलब है कि आपको सीधे 12,901 की भारी छूट मिल रही है।
Max मॉडल पर 11,000 की छूट(Flipkart Sale)

अगर आपका बजट 1.40 लाख से भी ज्यादा है, तो आप बड़ा डिस्प्ले वाला iPhone 15 Pro Max चुन सकते हैं। iPhone 15 Pro की कीमत अभी 1,27,990 है, जबकि Pro Max मॉडल 1,48,900 में मिल रहा है। आईफोन लेने का शौक है और बजट की कोई चिंता नहीं है? तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है लेटेस्ट iPhone 15 Pro! ये आपको बेहतरीन iOS अनुभव देगा।
- Also Read: Tata Punch Sales: जनवरी में टाटा पंच USV ने मारी बाजी, नेक्सन और ब्रेजा से भी ज्यादा हुई सेलिंग
इन फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट(Flipkart Sale)

पोको X6 की असली कीमत 21,999 रुपये है पर SBI बैंक कार्ड इस्तेमाल करने से 2,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। यानी ये फोन आपको सिर्फ 19,999 रुपये में मिल जाएगा। इसी तरह, अगर आपके पास DBS बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप मोटोरोला एज 40 नियो को 21,499 रुपये में खरीद सकते हैं, वरना इसकी असली कीमत 22,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर कई और स्मार्टफोन्स पर बैंक ऑफर्स हैं, जिन्हें आप चेक कर सकते हैं।





