Old Car Selling: आप भी अपनी पुरानी कार की चाहते हैै अच्छी किमत, तो जान ले यह टिप्स
Old Car Selling: If you also want a good price for your old car, then know these tips.

Old Car Selling: जब भी कोई पुरानी कार बेचता है तो चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा कीमत मिल जाए। देखा जाए तो मार्केट में पुरानी कारों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा लोग पुरानी कारें खरीद और बेच रहे हैं कई बड़ी कंपनियां भी इस कारोबार में उतर आई हैं। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप अपनी कार की एक अच्छी कीमत ले सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा तभी आपकी कार कोई खरीदेगा।
कंप्लीट रखें दस्तावेज(Old Car Selling)
जब भी कार कार बेचने का विचार मन में आए तो पहले उसके सभी जरूरी दस्तावेज, जैसे- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, सर्विस हिस्ट्री और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि को तैयार रखें। और, अगर ग्राहक आए तो उसे वह दस्तावेज दिखाएं ताकि खरीदने वाले को यकीन हो जाए कि वह सही व्यक्ति के साथ डील कर रहा है।

- Also Read: Rolls Royce Spectre Electric: 530km रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई Rolls Royce Spectre, जानें कीमत
टेस्ट ड्राइव(Old Car Selling)
अगर आप अपनी कार को बेचने का मन बना रहे हैं तो कोई भी अगर आपकी कार को लेने आए तो सबसे पहले उसे खुद से ही टेस्ट ड्राइव के लिए ऑफर करें । इसके पहले ही आप अपनी एक बार खुद से भी टेस्ट ड्राइव लें ।अगर आप अपनी कार की अच्छी खासी रकम चाहते हैं तो, खुद से जांच परखने के बाद आप समझ जाएंगे कि आपकी कार पूरी तरह से सेल करने के लिए ठीक है।
कार को रखें साफ(Old Car Selling)
कोई चीज सुंदर लग रही हो तो वह सभी को अपनी और आकर्षित करती है। यही फार्मूला पुरानी कार की बिक्री पर भी लागू होता है। अगर आपकी पुरानी कार देखने में साफ और सुंदर लग रही होगी तो ग्राहक आसानी से आकर्षित हो जाता है। इसीलिए, जब कोई ग्राहक कार देखने आए तो उससे पहले कार को अच्छे से धुलवा लें और पॉलिश करा लें।

सर्विस हिस्ट्री(Old Car Selling)
आप जिस कार को सेल करना चाहते हैं उसे एक बार सर्विस हिस्ट्री जरूर चेक कराए। क्योंकि सर्विस रिकॉर्ड होना बेहद जरूरी होता है। जब भी कार सर्विस रिकॉर्ड शेयर करते हैं तो खरीदार का भरोसा आपके ऊपर बढ़ते जाता है। क्योंकि सर्विस रिकॉर्ड यह साबित करता है कि आपने अपनी कार की सर्विसिंग समय-समय पर कराई थी और उसे काफी अच्छे से मेंटेन रखा था।
कीमत(Old Car Selling)
आपने अपनी कार की जो कीमत सोची है, ग्राहक से उससे थोड़ी ज्यादा कीमत की मांग करें ताकि जब वह नेगोशिएशन करे तो आप कुछ कीमत कम करके बाद भी उतनी कीमत पर डील क्लोज कर सकें, जो आपने पहले सोची होगी।






