Rolls Royce Spectre Electric: 530km रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई Rolls Royce Spectre, जानें कीमत
Rolls Royce Specter Electric: Rolls Royce Specter launched in India with 530km range, know the price

Rolls Royce Spectre Electric: लग्जरी कार निर्माता रोल्स रॉयस ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार स्पेक्टर के साथ भारतीय बाजार व्हीकल (ईवी) सेगमेंट में अल्ट्रा लग्जरी कार की एंट्री हो गई है।(Rolls Royce Spectre Electric) रोल्स रॉयस स्पेक्टर को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 7।5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह दो-डोर इलेक्ट्रिक कूप भारत में निजी खरीदारों के लिए सबसे महंगी ईवी है। इसकी प्राइसिंग कलिनन और फैंटम के बीच है। स्पेक्टर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में रोल्स रॉयस की शुरुआत का प्रतीक है।(Rolls Royce Spectre Electric)
पॉवर रेंज(Rolls Royce Spectre Electric)
स्पेक्टर में 102kWh बैटरी पैक है, जो प्रत्येक एक्सल पर दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ी गई है। इसकी मोटर 585bhp संयुक्त पावर आउटपुट और 900Nm का टॉर्क डिलीवर करती हैं। स्पेक्टर की बैटरी को 195 किलोवाट के चार्जर से केवल 34 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।वहीं, 50kW DC चार्जर से इसे 95 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। रोल्स रॉयस का दावा है कि स्पेक्टर 530 किमी रेंज (WLTP साइकिल) दे सकती है। यह केवल 4।5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है।(Rolls Royce Spectre Electric)
डिजाइन और डायमेंशन(Rolls Royce Spectre Electric)

Rolls-Royce Spectre ब्रांड के ऑल-एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसे आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी कहा जाता है।ये नए फैंटम, घोस्ट और कलिनन मॉडल के साथ बेस साझा करती है। स्पेक्टर स्प्लिट हेडलैम्प्स के साथ फैंटम कूप को ट्रिब्यूट करते हुए रोल्स डिजाइन को फॉलो करता है।
इंटीरियर(Rolls Royce Spectre Electric)
इंटीरियर की बात करें तो, यह वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-टोन प्रीमियम इंटीरियर, दरवाजे और डैशबोर्ड पर इल्युमिनेटेड पैनल और अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर पैनलों के लिए कस्टमाईज़ेशन ऑप्शंस की एक वाइड रेंज दी गई है।
- Also Read: Ather 450S: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की मची होड़! 20 हजार रुपये हुआ सस्ता, कीमत सिर्फ इतनी
इस इलेक्ट्रिक सेडान के इंटीरियर में रोल्स-रॉयस का नया सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म स्पिरिट शामिल किया गया है। अब यह एक ऐसा इंटरफेस है जिसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके चलते गाड़ी के सभी फंक्शन्स कंट्रोल किया जा सकता है।(Rolls Royce Spectre Electric)

स्पेक्टर इलेक्ट्रिक कूप में एक चौड़ी फ्रंट ग्रिल और अल्ट्रा-स्लिम एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल), बोल्ड शोल्डर लाइन्स और एक ढलान वाली रूफ के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के लिए एयरो-ट्यून्ड स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी की सुविधा मिलती है। 23 इंच के एयरो-ट्यून्ड पहिए, पीछे की तरफ एक एयरोडायनामिक ग्लासहाउस और ज्वैलरी की तरह डिटेलिंग के साथ वर्टिकल टेललैंप्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं।





