Betul Today News: नाइजीरियन युवक को छोड़कर बुरी फंसी मुलताई पुलिस, पीएचक्यू पहुंची शिकायत के बाद एसडीओपी को सौंपा जांच का जिम्मा
Betul Today News: Multai police left Nigerian youth in trouble, after complaint reached PHQ, responsibility of investigation handed over to SDOP

शिकायत के बाद मामला पीएचक्यू पहुंचने के बाद एसडीओपी ने शुरू की जांच…
Betul Today News:(बैतूल)। पिछले दिनों मुलताई नगर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नाइजीरियन युवक के मामले में मुलताई पुलिस फंसती जा रही है। भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर की शिकायत पर पीएचक्यू के निर्देश पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसडीओपी मुलताई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य भी सामने आ रहे हैं, जिसमें मुलताई थाने की टीआई और एक एसआई की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यदि पूरी जांच स्पष्ट की गई तो थाने के आधा दर्जन अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
यह है पूरा मामला(Betul Today News)
भीमसेना संगठन प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर ने बताया कि उनके द्वारा 26 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम, पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली, सीबीआई कार्यालय नई दिल्ली को लिखित पत्र द्वारा शिकायत की गई थी कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में शामिल दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मुलताई में लगने वाले ताप्ती मेले में गत 5 दिसम्बर को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे एक नाइजीरियन युवक को पकड़ा था। उसे थाने लाया गया था।
- Also Read: Betul Samachar: उपेक्षित पार्षद के सोशल मीडिया पर आंदोलन की चेतावनी से नगर सरकार में मचा हड़कंप
थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा से मोबाईल नंबर 8770100010 पर संपर्क कर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह तो कही गुम हो गया। तब उनके द्वारा संबंध में शिकायत ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश किया था और मांग की थी कि 05 दिसंबर को मुलताई पुलिस द्वारा थाना लाए गए विदेशी नाईजीरियन व्यक्ति बिना जांच एंव कार्यवाही के छोड़ा गया। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उस छोड़े गए विदेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए, क्योकि नाईजीरिया में बोको हराम नामक आंतकवादी संगठन संचालित होता है। यह संगठन गैरकानूनी काम करने में जैसे चरस, अफीम, गांजा, ब्राउन सुगर, स्मैक आदि को भारत के अन्यत्र स्थानों तक पहुंचाकर इनसानी नस्ल खराब करने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी नाईजीरियन व्यक्तियों द्वारा लगातार दिया जाता है। इसी तरह वर्ष 2021 में भी मुलताई, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में अफीम का व्यवसाय करते हुए कुछ लोग पकड़ाएं थे। घटना के समय मुलताई में कार्तिक पूर्णिमा ताप्ती मेला लगा हुआ था हो सकता था कि वह कोई आतंकवादी हो और जनता को नुकसान पहुंचाने की नियत से मुलताई आया हो।
जान बूझकर कैमरे बन्द करने का आरोप(Betul Today News)
भीमसेना प्रभारी पंकज अतुलकर के मुताबिक इस गम्भीर मामले में भीमसेना मीडिया प्रभारी अल्ताफ द्वारा बताया गया था कि 5 दिसंबर को जिस विदेशी व्यक्ति को मुलताई थाना में ले गए थे उसे 6 दिसंबर को दोपहर करीबन 1 से 3 बजे की बीच कैमरे बंद कर प्रायवेट वाहन से टीआई और, एसआई एवं स्टाफ के संरक्षण में मुलताई से बैतूल के रास्ते इटारसी तरफ ले जाया गया । जानकारी के अनुसार उस विदेशी व्यक्ति को इटारसी रेलवे स्टेशन से किसी ट्रेन में बैठाया गया और फरार करवाया गया। थाना से निकलने के समय जानबूझकर कैमरे बंद कराये गये थे ।
सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी सूचना(Betul Today News)
श्री अतुलकर के मुताबिक इस मामले में युवक के पास कोई भी वैधानिक दस्ताबेज जैसे पासपोर्ट, वर्क आर्डर, मेडिकल परमिट, वीजा आदि उपलब्ध न होना संदेह को जन्म देता है। किसी भी विदेशी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से देश में कही मिलता है तो ऐसे संदेही व्यक्ति के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, देश के राजदूत कार्यालय और देश की सुरक्षा संबंधी समस्त विभागों, आईबी आदि को सूचना देना अनिवार्य होता है। वह भी मुलताई थाना प्रभारी द्वारा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में मुलताई पुलिस ने कैमरों के बन्द होने को लेकर विद्युत सप्लाई बंद होना बताया था, लेकिन बिजली कम्पनी ने इससे इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जिसमे सम्बन्धितों के कथन लिए जा रहे हैं।
इनका कहना….
इस मामले में मुझे वरिष्ठ कार्यालय से जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अभी जांच जारी है। रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को जांच के बाद सौंप दी जाएगी।
एसपी सिंह, जांच अधिकारी एवं एसडीओपी मुलताई





