Betul Samachar: उज्जैन में तैयार हो रही रामलला के मंदिर के लिए चांदी की झाडू

Betul Samachar: Silver broom being prepared for Ramlala temple in Ujjain

महाकाल मंदिर में होगा शुद्धिकरण, 19 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा…

Betul Samachar:(बैतूल)। अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम मची हुई है। रामलला की भक्ति में सनातनी पूरी तरह सराबोर नजर आ रहे हैं। ऐसे में मातंग समाज ने भी निर्णय लिया कि प्रभु के मंदिर में उनके समाज का भी श्रेष्ठ योगदान होना चाहिए। इसके लिए तय किया गया है कि भगवान के चरणों मे चांदी की सोहनी( झाडू) अर्पित की जाए। जिसके निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। समाज के प्रमुख सतीश जौंधलेकर ने बताया कि चांदी की सोहनी का निर्माण उज्जैन में करवाया जा रहा है। प्रभु श्रीराम के चरणों मे 3 किलो चांदी की सोहनी( झाडू) अर्पित की जाएगी इसकी लागत लगभग 3 लाख रुपये है।

चांदी की सोहनी का निर्माण उज्जैन में करवाया जा रहा है। आज शाम समाज के प्रबुद्ध जन उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। कल महाकाल के मंदिर में सोहनी का शुद्धिकरण करवाया जाएगा। 18 जनवरी को सोहनी ससम्मान बैतूल लाई जाएगी। 19 जनवरी को थाना चौक स्थित महाकाल मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में समाज के लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल होंगे। राम नाम के जयकारे के साथ शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी, यहां पर यात्रा का समापन होगा। 20 जनवरी को चांदी की सोहनी लेकर श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा जहां 22 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोहनी भगवान श्री राम को अर्पित की जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button