Betul Collector News : कलेक्टर के 2 टूक- दहशतगर्दी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे, सुरक्षा कर्मियो को मिलेंगी सुरक्षा

सांझवीर की खबर के बाद कलेक्टर- एसपी ने ग्रामीणों से की चर्चा, डब्ल्यूसीएल के अधिकरियो से लिया फीडबैक

Betul Collector News: Collector bluntly – Terrorism will not be tolerated under any circumstances, security personnel will get security

Betul Collector News: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं। पुलिस अपना काम कर रही है। बहुत जल्दी अपराधी गिरफ्तार किये जायेगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने मंगलवार को सारणी में कोयला खदान हथियार बंद स्क्रैप चोरों द्वारा सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने से ग्रामीणों के मन में सुरक्षा एवं भय के वातावरण को दूर करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई भी हो आमजन की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं। दहशतगर्द समझ ले और परिणाम भुगतने को तैयार रहे। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। अपराधी अति शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे।

उल्लेखनीय है कि सारणी में पाथाखेड़ा की कोयला खदानों में आए दिन स्क्रैप चोरों द्वारा चोरी की नियत से सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की वारदात करते रहे हैं। कोयला खदान परिसर में रखे सामान को चुराने में भी ये चोर आगे रहते हैं।

गत रात डीसीएल तवा-1 की खदान पर चोरों ने फरसे आदि हथियारों से लेस होकर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर आतंक का माहौल पैदा किया है। स्क्रैप चोरों ने खदान परिसर में सुरक्षा कर्मी के हाथ पर फरसे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया है। इस हमले में लगभग 5 से लोग घायल हुए हैं।

Betul Collector News : कलेक्टर के 2 टूक- दहशतगर्दी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे, सुरक्षा कर्मियो को मिलेंगी सुरक्षा

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने तत्काल घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया। परंतु अपराधी दहशत फैलाने के बाद भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तुरंत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनके गांव में गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एक बदमाश की पहचान की गई है, जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों के साथ लोगों के बीच उन्हें भरोसा एवं विश्वास दिलाने के लिए पहुंच गए है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button