Betul News: गुपचुप हुई पीआईसी की बैठक में 36 विषयों पर चर्चा

Betul News: 36 topics were discussed in the secret PIC meeting

विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक, कारगिल चौक पर 30 लाख की लागत से लगेगा ट्रैफिक सिग्नल…

Betul News:(बैतूल)। गुरुवार को नगरपालिका की पीआईसी की बैठक गुपचुप आयोजित कर ली गई। इस संबंध में नगरपालिका ने केवल पीआईसी सदस्यों के अलावा किसी को सूचना तक नहीं दी। पत्रकारों की नाराजगी के बाद नगरपालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने अगली पीआईसी और सम्मेलन की सूचना पूर्व में दिए जाने के निर्देश दिए। इस बीच विधायक हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हुई पीआईसी की बैठक में कुल 36 विषयों पर चर्चा की गई।

सामान्य तौर पर नगरपालिका की पीआईसी और सम्मेलन की सूचना पार्षदों के अलावा मीडिया को दिए जाने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा आ रहा है। इस बार पीआईसी की बैठक गुरुवार 18 जनवरी को आहूत की गई, लेकिन बैठक की सूचना 12 जनवरी की तिथि में अंकित दिखाई दे रहा है। करीब 6 दिन बाद पीआईसी की बैठक बाल मंदिर सभागृह में आयोजित कर ली गई। हालांकि बैठक में नए कामों पर सहमति नहीं बनी है। केवल कुछ कामों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश कामों में ठेकेदार की न्यूनतम दर के संबंध मेंं बैठक में विचार कर निर्णय लिया गया।(Betul News)

केवल इन कार्यों पर बनी सहमतिBetul News

नगरपालिका द्वारा पीआईसी की बैठक केवल औपचारिक रही। दरअसल पुराने कामों पर पूरा फोकस था। वैसे भी वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दो माह का समय बचा है, इसलिए नए एजेंडे शामिल नहीं किए गए। केवल विकास वार्ड में सेल टैक्स आफिस के पास पार्क निर्माण के लिए 16 लाख 80 हजार रुपए का काम एजेंडे में शामिल किया गया। इसके अलावा कारगिल चौक पर 30 लाख की लागत से ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने संबंधित एजेंडे पर भी पीआईसी में विचार किया गया। (Betul News) जवाहर वार्ड में हाथी नाले से बाबू चौक तक आरसीसी नाली निर्माण, के लिए 16 लाख 8 हजार रुपए की राशि खर्च करने का एजेंडा भी रखा गया। मुल्ला पेट्रोल पंप से कोतवाली थाने तक रोड डिवाइडर निर्माण के लिए अनुमोदित दर पर भी विचार किया गया, विवेकानंद वार्ड के फिल्टर प्लांट पर एक हजार किलो वाट के ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का एजेंडा सामने आया है।(Betul News)

न्यूनतम दरों में कमी के अधिकांश प्रस्ताव सामने आए Betul News

पीआईसी की बैठक में अक्सर करोड़ों रुपए के प्रस्ताव शामिल किए जाते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण नए कामों को तवज्जों नहीं दी है। केवल पुराने कामों पर अधिक फोकस किया गया है। अधिकांश निर्माण कार्यों की न्यूनतम दरों में कमी संबंधित निर्णयों पर विचार विमर्श किया गया।(Betul News) नए एजेंडे यदि बैठक में शामिल किए जाते हैं तो नपा पर वित्तीय बोझ पड़ता, इसलिए नए कामों पर निर्णय नहीं लिया गया। बैठक में विधायक श्री खंडेलवाल के अलावा नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, पीआईसी सदस्य विकास प्रधान, पिंटू परिहार, तरूण ठाकरे, राजेश पानकर, रघुनाथ लोखंडे, रेणुका यादव, कल्पना धोटे और नपा के अधिकारी मौजूद थे।(Betul News)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button