Betul News: धर्मशाला की जमीन के पट्टे पर अब परिवार के नाम भी उठे सवाल

भाजपा नेता के नाम पट्टे के बाद अपनी ही पार्टी के नेताओं ने खोला मोर्चा, वरिष्ठ नेताओं तक शिकायत पहुंचाने की तैयारी
Betul News: बैतूल। पाढर में धर्मशाला की जमीन के पट्टे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। भाजपा नेता गैलेन्द्र राठौर के नाम धर्मशाला से जुड़ी जमीन का पट्टा होने के आरोपों के बाद अब उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर भी पट्टे होने की बात सामने आने से मामला और गरमा गया है। खास बात यह है कि इस मामले में सवाल उठाने वाले बाहरी राजनीतिक विरोधी नहीं, बल्कि भाजपा से जुड़े स्थानीय नेता और ग्रामीण बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग पहले ही उठ चुकी है। अब भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी पट्टों की प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच कराने की मांग तेज कर दी है। नेताओं का कहना है कि यदि पट्टे नियमों के तहत जारी हुए हैं तो पूरी प्रक्रिया और राजस्व रिकॉर्ड से स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
परिवार के नाम पट्टों ने बढ़ाए सवाल
मामले में अब यह जांच का विषय बन गया है कि धर्मशाला और उससे जुड़ी भूमि के संबंध में किन-किन लोगों के नाम पट्टे जारी किए गए और इसके लिए किस नियम व आधार का इस्तेमाल हुआ। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से रिकॉर्ड की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है
वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच सकता है मामला
अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद मामला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने की तैयारी भी चर्चा में है। दूसरी ओर, गैलेन्द्र राठौर पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने नियमानुसार पट्टे के लिए आवेदन किया था और प्रक्रिया के तहत ही भूमि आवंटित हुई। ऐसे में अब प्रशासनिक जांच से ही साफ होगा कि पट्टे की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई या इसमें किसी स्तर पर आपत्ति की गुंजाइश है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




