Betul Today News: गेहुबारसा के पास गौवंश से भरा ट्रक पलटा, 19 मवेशियों की मौत, पुलिस की सक्रियता से ट्रक चालक को पकड़ा
Betul Today News: Truck full of cattle overturned near Gehubarsa, 19 cattle died, truck driver caught due to police action

Betul Today News:(आठनेर)। 13 जनवरी सुबह को थाना क्षेत्र के ग्राम गेहुबारसा के पास स्थित नदी के समीप गौवंश से भरा ट्रक पलटा गया है । जिसमें 19 जानवरों की मौत हो गई जबकि 24 जिंदा जानवरो की पुलिस ने बरामद किए हैं। मौके से वाहन चालक फरार बताया है।

उक्त घटना की पुष्टि करते हुए सहायक उपनिरीक्षक अरूण लोही ने 13 जनवरी को बताया है कि उक्त वाहन आठनेर से गेहुबारसा के रास्ते महाराष्ट्र सीमा में प्रवेश करने निकला था तभी सहायक उपनिरीक्षक अरूण लोही ने वाहन का पीछा करते हुए वाहन के नजदीक पहूंचते तभी वाहन नदी में पलटी कर गया। वाहन चालक मौके से फरार बताया गया है। उक्त घटना के बाद सभी जिंदा जानवरो को पुलिस ग्रामीणों की मदद से गौ शाला भैजने व्यवस्था बनाई है।। जबकि पुलिस ने मृत जानवरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्यवाही की है।।





