Dhanteras 2025: धनतेरस पर बाजार में बूम, जमकर हुई धनवर्षा

Dhanteras 2025: Boom in the market on Dhanteras, heavy rain of money

दाम बढ़ने के बावजूद ज्वेलर्स व्यापार चमका, कपड़े-मिठाइयों की दुकानों पर भी दिखी रौनक

Dhanteras 2025: बैतूल। बाजार को सुस्त बताने वाले दुकानदारों के चेहरे उस समय खिल उठे जब मंगलवार को धनतेरस के मौके पर खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। कुछ दिन पहले दुकान संचालक कह रहे थे कि बाजार में प्रतिवर्ष की तरह रौनक नहीं है, लेकिन धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ ने सारी आशंकाओं पर विराम लगा दिया। शनिवार को दोपहर तक बाजार में खासी रौनक थे। ज्वेलरी, कपड़ा, पटाखा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सहित अन्य दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई है। अतिवृृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का असर भी धनतेरस पर कोई खास दिखाई नहीं दिया। खरीफ की फसले बर्बाद होने के बावजूद धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

सराफा बाजार में दिखी चमक

धनतेरस के मौके पर सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीददारी हुई है। धनतेरस के दिन सोने चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई। दाम बढ़ने के बाद सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई है। सराफा बाजार में महंगाई का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। सोने-चांदी की दुकानों में सुबह 11 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक सराफा बाजार में भी ग्राहकों की भारी भीड़ लग गई। कई सोना-चांदी की दुकानों में करोड़ों रूपए का कारोबार हुआ है। अच्छी खरीददारी होने से ज्वेलर्स दुकान संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। सोने-चांदी के दामों में कमी आने के कारण भी खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

बाजार में नहीं दिखा महंगाई का असर

धनतेरस को लेकर शनिवार बाजार में उमड़ी भीड़ और जमकर हुई खरीदारी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इस बार महंगाई बेअसर रही। इलेक्ट्रानिक, सजावट, मीठाई, कपड़ा, पटाखा सहित अन्य दुकानों में भीड़ थी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना कई वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इसके बावजूद लोगों ने जमकर खरीददारी की। यही उम्मीद थी कि महंगाई के कारण खरीददारी नहीं होगी, लेकिन इसके उलट असर देखने को मिला।

ऑटो मोबाईल सेक्टर में दिखी मंदी

इस वर्ष धनतेरस के मौके पर ऑटो मोबाईलस सेक्टर में कुछ खास खरीदी देखने को नहीं मिली। धनतेरस पर दोपहिया वाहनों की कम खरीदी हुई है। इसका प्रमुख कारण किसानों की फसल कटाई ना होना और शनिवार दिन होने के कारण कुछ लोग शनिवार को लोहे से बनी वस्तुएं नहीं खरीदते, इसीलिए भी दोपहिया व चौपहिया वाहनों की खरीदी कम हुई है। दीपावली पर जमकर खरीदी होने की संभावना है। खंडेलवाल हीरो शोरूम के संचालक मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस के मौके पर मुख्यालय पर लगभग 40 गाड़िया बिकी है। इधर होण्डा शोरूम में भी बहुत अधिक गाड़ियों का उठाव नहीं हुआ। टीवीएस शोरूम के संचालक राजेश महस्की ने बताया की शनिवार होने के कारण गाड़ियों का उठाव कम हुआ है। अन्य शोरूमों में भी इसी तरह मंदी की स्थिति देखने को मिली है।

मोबाईल में ऑफर की भरमार

इस बार धनतेरस के मौके पर मोबाईल की दुकानों में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली है। ग्राहकों को लुभाने के लिए मोबाईल खरीदी पर एक से एक ऑफर दिए जा रहे है। बाजार में इस बार दीपावली पर्व को देखते हुए अलग-अलग कंपनियों के नए-नए अपडेट वर्जन के मॉडल बिकने के लिए आए है। शनिवार को बाजार में मोबाईल की दुकानों पर अच्छी खासी चहल पहल बनी रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button