Betul Today News: शहर की नब्ज टटोलने सुबह-सुबह निकले विधायक खंडेलवाल

Betul Today News: MLA Khandelwal came out early in the morning to feel the pulse of the city.

अधिकारियों के साथ घूमकर लिया विकास की संभावनाओं का जायजा…

Betul Today News: बैतूल से विधायक चुने जाने के बाद से ही हेमन्त खंडेलवाल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। पहले अधिकारियों के साथ प्लानिंग कर विधायक बैठकें कर रहे हैं। इसके बाद हर दिन भ्रमण पर निकलना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। उनकी मंशा है कि निरीक्षण करने से आम लोग खुद उनसे मिलने के बजाए पहुंचने पर अपनी समस्या बताए तो अधिकारियों की मौजूदगी में ही उनका निराकरण कर दिया जाए, ताकि गरीबों को एकमुश्त पैसा खर्च कर बैतूल तक नहीं आना पड़े।

विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा विधानसभा में रहने वाले नागरिकों की सुख-सुविधाओं को दृष्टिगत रखते विकास की सम्भावनाओं का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है ताकि आने वाले समय मं लोगों की समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अधिकारियों को साथ लेकर विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शहर के अधिकांश इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम, सीएमओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

श्री खण्डेलवाल ने थाना चौक से लेकर पेट्रोल पंप चौराहे तक बनने वाली टू लेन सडक़ को लेकर इस इलाके का निरीक्षण कर अधिकारियों से विचार विमर्श कर जल्द काम शुरू करवाने के निर्देश दिये हैं। इसके पश्चात उन्होंने गंज, सदर, गेंदा चौक, बडोरा का भी निरीक्षण किया। इस दरम्यान विधायक श्री खंडेलवाल ने मंडी का भी निरीक्षण कर व्यापारियों से चर्चा की साथ ही किसानों से उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। श्री खण्डेलवाल ने मंडी के पिछले हिस्से में 1 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button